ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
महाराष्ट्र

कपड़े फाड़े, चेहरे पर किया पेशाब, हंसकर ली सेल्फी… अधमरे संतोष देशमुख पर थूका, हत्याकांड की क्रूरता देख सिहर उठेंगे

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के बीड जिले के मास्साजोग गांव में 9 दिसंबर 2024 को हुई सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड मामले में रौंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी सामने आई है. इस केस की जांच कर रही एसआईटी ने एक मार्च को चार्जशीट फाइल की है. इस चार्जशीट में जो हत्या के फोटोज आरोपियों के मोबाइल से जांच टीम ने जब्त किए हैं, उसमें हत्या की जो क्रूरता है वो सामने आने के बाद पूरे बीड जिले मै माहौल तनावपूर्ण हो गया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संतोष देशमुख को अमानवीय तरीके से मारा गया है.

सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या से जुड़े वीडियो और तस्वीरें अब सार्वजनिक हो गई हैं, जिनमें आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार की हैं.इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कैसे अमानवीय तरीके से देशमुख को मारा गया, उन्हें निर्वस्त्र किया गया और हत्या से पहले उनकी बेइज्जती की गई. इन तस्वीरों में हत्या के मुख्य आरोपी भी नजर आ रहे हैं. इनमें विष्णु चाटे, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, सुधीर सांगले, महेश केदार, जयराम चाटे और कृष्णा आंधले इन भयावह तस्वीरों में मौजूद हैं.

तस्वीरें वायरल, बढ़ गया तनाव

इस हत्याकांड की 8 खौफनाक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे बीड में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. जनता में आक्रोश है और हत्या के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किए जा रहे हैं.बीड पुलिस एसपी नवनीत कॉवत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ‘ये तस्वीरें बहुत संवेदनशील हैं और लोगों की भावनाओं को भड़का सकती हैं. यह मामला न्यायालय में है, इसलिए लोग कानून को अपने हाथ में न लें.’ इधर, मृतक संतोष के परिवार और ग्रामीणों ने न्याय की मांग की है.

पीड़ित परिजन मांग रहे मंत्री का इस्तीफा

पीड़ित परिजन इस मामले में फिरौती केस में गिरफ्तार वाल्मीक कराड जो मंत्री धनञ्जय मुंडे का बेहद करीबी है, उसके खिलाफ भी संतोष देशमुख की हत्या मैं मुख्य साजिशकर्ता बनाए जाने की मांग उठा रहे हैं. साथ ही परिवार धनञ्जय मुंडे का मंत्रिपद से इस्तीफा मांग रहा है. उनका आरोप है कि बिना बड़े राजनैतिक शह पर ये लोकल गुंडे इतनी निर्मम हत्या नही कर सकते थे. उनका आरोप है कि वाल्मीक कराड के इशारे पर संतोष देशमुख सरपंच को मारा गया, क्योंकि वो पवन चक्की प्रोजेक्ट में 2 करोड़ की फिरौती का विरोध कर रहे थे. इसके लिए वे सड़क पर आंदोलन कर रहे थे. बीड जिले के परली तहसील में ये पवन चक्की प्रोजेक्ट लगना था.

अभी भी फरार है मुख्य आरोपी

मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की निर्मम हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इधर, बीड में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.यह घटना महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है.

हत्याकांड की हैवानियत दिखाती तस्वीरें

  • पहली तस्वीर: हत्या का आरोपी जयराम चाटे पहले देशमुख को जानवरों की तरह पीटता है और फिर उनकी पैंट जबरदस्ती उतार देता है.
  • दूसरी तस्वीर: आरोपी महेश केदार इस भयानक अत्याचार का सेल्फी लेकर मजाक उड़ाता है.
  • तीसरी तस्वीर: जब देशमुख बेहोश हो जाते हैं, तब आरोपी प्रतीक घुले उनके छाती पर खड़े होकर उनके चेहरे पर टॉयलेट करता है.
  • चौथी तस्वीर: आरोपी सुदर्शन घुले इस बर्बरता के दौरान हंसते हुए तस्वीरें खींचता है.
  • पांचवीं तस्वीर: आरोपी जयराम चाटे देशमुख की शर्ट जबरन फाड़ता है, और फिर उसे हाथ में पकड़कर हंसता है.
  • छठवीं तस्वीर: हत्यारे लोहे की पाइप और तारों से, कल्च के वायर से देशमुख को बेरहमी से पीटते हैं. लात-घूंसे और गालियों की बौछार की जाती है.
  • सातवीं तस्वीर: तार जैसी किसी चीज से देशमुख की पीठ पर बर्बर प्रहार किए जा रहे हैं.
  • आठवीं तस्वीर: इतनी अमानवीय पिटाई के बाद भी आरोपी ठहाके लगा रहे हैं, जबकि देशमुख का शरीर लहूलुहान हो चुका था. उनके सर से लेकर पैर तक खून बह रहा है.
  • इसके बाद: सुदर्शन घुले और उसके साथी देशमुख को जबरन यह कहने के लिए मजबूर करते हैं कि सुदर्शन घुले ही इन सबका मालिक है.
  • फिर: संतोश देशमुख को सिर्फ अंडरवियर में बैठाकर पाइप से पीटा जाता है.
  • आखिरी तस्वीर: देशमुख का शरीर इस कदर घायल हो चुका था कि उनका खून पैरों तक बहने लगा था.

Related Articles

Back to top button