ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

विदेशी महिला ने जांघ पर बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, भड़के लोग, बोले- अरेस्ट करो; विवाद पर क्या बोली?

ओडिशा में भगवान श्री जगन्नाथ से जुड़े एक मामले ने विवाद खड़ा कर दिया है. एक विदेशी महिला ने अपनी जांघ पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और भक्तों ने इस बात पर नाराजगी जताई है. यह मामला तब सामने आया जब विदेशी महिला भगवान जगन्नाथ की छवि को अपनी जांघ पर गुदवाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं.

इस पर भक्तों और धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई. लोगों का मानना है कि भगवान जगन्नाथ ओडिशा के आराध्य देवता हैं. इस तरह उनकी छवि को शरीर के कम सम्मानजनक हिस्से पर गुदवाना आस्था का अपमान है. हिंदू सेना ने इस मामले को गंभीर मानते हुए भुवनेश्वर के शहीद नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने इसे धार्मिक आस्था का उल्लंघन बताया और जांच की मांग की.

भावनाओं के साथ खेलने का आरोप

विरोध प्रदर्शन कर रहे हिन्दू सेना के सदस्य ने कहा “भगवान जगन्नाथ हमारे आराध्य देवता हैं, जगन्नाथ हमारे प्रेम हैं. रॉकी टैटू ने जिस तरह 4.5 करोड़ ओडिशा वासियों की भावनाओं के साथ खेला है. उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. साथ ही हम ये भी मांग करते हैं कि तुरंत टैटू को मिटाया जाए और रॉकी भगवान श्री जगन्नाथ के धाम जा कर भगवान श्री जगन्नाथ से माफी मांगे.” उन्होंने जांघ पर टैटू कराने पर कड़ी निंदा की और माफी मांगने की बात कही.

महिला ने वीडियो के जरिए मांगी माफी

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बहस छिड़ी हुई है. नेटिजन्स और धार्मिक संगठनों ने मांग की है कि धार्मिक प्रतीकों के लिए ज्यादा संवेदनशीलता बरती जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाए. घटना के तूल पकड़ते ही विदेशी महिला ने अपनी गलती को मान लिया. उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया. इसके साथ ही ओडिशा के लोगों से तो माफी मांगी ही, साथ ही साथ देश भर के लोगों से माफी मांगी. महिला के माफी मांगने के बाद ये मामला शांत होता जा रहा है.

Related Articles

Back to top button