ब्रेकिंग
Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप
मध्यप्रदेश

शादी तय हुई तो घर में घुसे, तलवार लहराया, लड़की को घसीटा और उठाकर ले गए बदमाश

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के रामपुरा मोहल्ले में एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर आतंक मचाया. तलवार और लोहे की रॉड लेकर वे सभी एक घर में घुसे और वहां से एक 22 साल की युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे. इस दौरान उन्होंने लड़की के पिता और भाई पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया.

युवती को लेकर जाते हुए देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की भीड़ को देखकर सभी बदमाश युवती को छोड़ बाइक से भाग निकले. इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बचाव में आए पिता और भाई पर भी किया हमला

घर में घुसे बदमाश जबरदस्ती युवकी को खींचकर ले जा रहे थे. वे सभी युवती को पहले तो घर से खींच कर बाहर लाए और जब उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी लड़की के पिता और भाई ने युवती को बचाने की कोशिश करने लगे. लेकिन बदमाशों ने उनकी एक भी नहीं सुनी.

बदमाशों ने लड़की के पिता और भाई पर कई बार हथियार से हमला किया, जिससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि, मोहल्ले में जमा हुई भीड़ को देखकर वह लोग लड़की को छोड़कर भाग निकले. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरी घटना?

यह घटना रामपुर इलाके की है, जहां एक 22 साल की युवती का रिश्ता उसके पिता ने एक परिवार के लड़के के साथ कर दिया था. इस बात से चिढ़कर कुछ बदमाश युवती के घर में घुस गए. उन्होंने पहले लड़की को घर से ही खींच कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की. उसके बाद जमकर हंगामा किया.

Related Articles

Back to top button