ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

Delhi Election 2020: केजरीवाल ने कहा- मैं आतंकी हूं या नहीं, दिल्ली की जनता पर छोड़ा फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और खुद पर हो रहे हमलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal, Chief Minister of Delhi) ने चुप्पी तोड़ी है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा (BJP MP Parvesh Verma) द्वारा अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने पर सीएम ने प्रतिक्रिया में कहा- ‘मैं इसे दिल्ली के लोगों को पर छोड़ता हूं। यदि दिल्ली वालों को लगता है कि मैं आतंकवादी हूं तो 8 फरवरी को मतदान के दिन कमल का बटन दबाएं। और वे यह सोचते हैं कि दिल्ली में मैंने काम किया है तो झाड़ू का बटन दबाएं।’

देश के लिए रहा समर्पित, बच्चों-परिवार के लिए कुछ नहीं किया

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा आतंकवादी कहे जाने पर अरविंद केजरीवाल ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘मैं इस तरह के बयान से बेहद आहत हुआ हूं। मैंने अपने परिवार और बच्चों के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि मैं तो पूरी तरह से देश के समर्पित रहा। 80 फीस से अधिक सहपाठी जो आइआइटी से थे वह पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश चले गए। मैंने देश सेवा के लिए आयकर विभाग की नौकरी से इस्ताफा दिया।’

केजरीवाल बोले- मैं तो हनुमान भक्त

गैर हिंदू कहे जाने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘मैं तो हनुमान भक्त हूं। अगर कोई पूछे कि मैं पूरी हनुमान चालीसा पढ़कर सुना सकता हूं?’ तो मैं कहूंगा हां। मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सुनाई भी है। अब भाजपा को इससे भी दिक्कत है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button