ब्रेकिंग
Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल...
मध्यप्रदेश

भाजपा 370 और NDA 400 पार करेगा…मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने दिया है वोटः शिवराज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में लोकसभा चुनाव के संबंध में सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के संबंध में कहा कि चुनाव नतीजों में भाजपा 370 से अधिक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगा।

चौहान ने एक बयान के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन चार जून को ये बात साफ हो जाएगी। चौहान का कहना है कि ये बात वे नहीं, बल्कि देश की जनता कह रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता का विश्वास अछ्वुत और अभूतपूर्व है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि इसके साथ ही भाजपा राज्य की सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी।

विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौहान ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने वोट दिया है। भाजपा भारी सफलता प्राप्त कर रही है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एग्जिट पोल संबंधी बयान के परिप्रेक्ष्य में कहा कि विपक्ष हो या खड़गे, सबको अच्छी तरह से पता है कि उनके सारे दावे हवा हो रहे हैं। उनके कार्यकर्ता मतगणना में तो चले जाएं, इसलिए ऐसा बोलकर अपना दावा पेश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button