ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

‘हमने सबका हेलिकॉप्टर चेक किया, 10 हजार करोड़ रुपये पकड़े’, EC का दावा

लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘सोशल मीडिया में हमारे उपर मीम्स बनाए गए हैं, लापता जेंटलमैन टाइप बहुत से टैग्स हैं.. हम सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे, जो सात चरणों के दौरान हुआ… इस बार हमने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है… 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जिसमें 31.2 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला है.’

आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में सेवाएं देने वालों की तारीफ की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने पूरे चुनाव में पूरी कोशिश रही कि किसी महिला के खिलाफ कुछ गलतबयानी ना हो… ऐसा हुआ तो हमने कड़े निर्देश जारी किया… इस बार जम्मू-कश्मीर में खूब वोट पड़े… घाटी में 51.05 फीसदी मतदान हुआ… अब हम जम्मू कश्मीर में चुनाव कराएंगे, जब सर्वे करने गए थे, तब पूछा था आज जवाब दे रहा हूं. ‘

‘हमने सबका हेलिकॉप्टर चेक किया’

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘ हमने मनी पॉवर पर शिकंजा कसा… पैसे, फ्रीबीज, शराब समेत अन्य सामान बंटने की बड़ी घटना नहीं हुई… प्रशासन ने मजबूती दिखायी… 4391 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया… कोई ऐसा नहीं जिसका हेलिकॉप्टर चेक ना हुआ हो… चाहे केंद्रीय मंत्री हो या फिर किसी पार्टी का अध्यक्ष.. आचार संहिता उल्लंघन की 495 बड़ी शिकायतें का निपटारा किया गया, जो कुल शिकायतों का 90% है.’

चुनाव आयोग ने बनाया इतिहास

लोकसभा चुनाव सात चरण में आयोजित किए गए थे, जो 19 अप्रैल से शुरू हुए थे और एक जून को खत्म हुए. शायद ऐसा पहली बार हो रहा है जब निर्वाचन आयोग मतदान खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रहा है.

काउंटिंग से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली वोटों की गिनती से एक दिन पहले, चुनाव आयोग आज दोपहर 12.30 बजे दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाला है. देश के चुनावी इतिहास में यह शायद पहली बार होगा कि चुनाव आयोग ने चुनाव के खत्म होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.

Related Articles

Back to top button