ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच बुर्के में कैमरा छिपाकर घुसी महिला, मचा हंगामा

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान यहां कई तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं। बुधवार को हुई एक और घटना ने लोगों का ध्यान शाहीन बाग की तरफ खींचा है। दरअसल एक संदिग्ध महिला इस धरना प्रदर्शन वाली जगह पहुंची जहां वो बुर्के में कैमरा छुपाकर ले गई थी वो महिला चुपचाप प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच बैठकर चुपके से वहां का वीडियो बनाने लगी।

ANI

✔@ANI

Political analyst Gunja Kapoor extricated by police after protestors at Delhi’s Shaheen Bagh alleged that she was wearing a ‘burqa’ and filming them.

Embedded video

1,782 people are talking about this
प्रदर्शनकारी महिलाओं की नजर में आने के बाद वहां हंगामा मच गया।  उन्होंने तुंरत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। महिला की पहचान राजनैतिक विश्लेषक गुंजा कपूर के रुप हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाकर उन्हें बाहर निकाला। गुंजा की वहां मौजूदगी पर प्रदर्शनकारियों ने आपत्ति जताई थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गुंजा बुर्का पहने हुई थीं और उनकी रिकॉर्डिंग कर रहीं थी।

लंबे समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन
बता दें कि करीब डेढ़ महीने से ज्यादा समय से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहा है। पूरे देश में शाहीन बाग चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दिल्ली में शाहीन बाग को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच आक्रामक रुख अपनाते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर शाहीन बाग के लोगों का समर्थ करने और उनका सहयोग करने का आरोप  लगा रही है। दरअसल, शाहीन बाग के प्रदर्शन के चलते लंबे समय शाहीन बाग और कालिंदी कुंज रोड बंद है। जिसके चलते नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button