ब्रेकिंग
Faridabad Crime News: उद्योगपतियों को धमकी देने के मामले में IB सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार; पुलिस को मिल... Haryana Teacher Vacancy: जिला विज्ञान और गणित विशेषज्ञ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; जानें पात्रता... Uchana News: उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; ACB हिसार की बड़ी कार्... Haryana Roadways News: परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान; रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा म्यूचुअल ट्र... Immigration Fraud Alert: विदेश भेजने के नाम पर बढ़ रही ठगी; एडवोकेट वासु रंजन ने की 'विशेष हेल्प सेल'... Haryana Politics: धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी के खिलाफ अभय चौटाला का मोर्चा; CM सैनी को पत्र लिखकर की आद... Faridkot Assault Case: गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने किया हमला; कीमती सामान लूटने और वाहनों क... Punjab Congress News: अंगद सिंह बने पंजाब कांग्रेस OBC विभाग के नए चेयरमैन; हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मे... Vande Bharat Express News: कटरा-अमृतसर वंदे भारत का बदला रूट; अब बटाला-गुरदासपुर होकर चलेगी ट्रेन, 4... Ferozepur Crime News: फिरोजपुर में तलवार की नोक पर बड़ी लूट; नकाबपोश लुटेरों ने युवक से छीना मोबाइल औ...
देश

उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, चुनाव आयोग ने दिया ये आदेश…

20 मई को उद्धव ठाकरे की पत्रकारों के साथ की गई प्रेस कांफ्रेंस को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को शिव सेना प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. आशीष शेलार ने आचार संहिता के दौरान उद्धव बाला साहेब ठाकरे की प्रेस कांफ्रेंस पर आपत्ति जताई है.

20 मई को उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे. इस दिन राज्य की 13 सीटों पर मतदान हुए थे, जिसमें मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटें भी शामिल थीं. इस की शिकायत आशीष शेलार ने चुनाव आयोग से की थी.

क्या हैं उद्धव ठाकरे पर आरोप?

पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया था कि मुंबई में मतदान के दिन कई मतदाताओं के नाम वोटिंग लिस्ट से हटा दिए गए हैं. उद्धव ठाकरे ने ये भी आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग जानबूझकर उन जगहों पर वोटिंग के लिए ज्यादा वक्त दे रहा है, जहां से ठाकरे ग्रुप या महाविकास अघाड़ी को ज्यादा वोट मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की देरी के कारण मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई हैं. जिसके चलते कई मतदाताओं ने ऊबकर वोट न देने का फैसला किया है. इसी कांफ्रेस पर ठाकरे के ऊपर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है.

चुनाव आयोग के फैसले पर शिवसेना की प्रतिक्रिया

चुनाव आयोग के इस आदेश पर ठाकरे समूह की नेता सुषमा अंधारे ने कहा, “आशीष शेलार को चुनाव आयोग ज्यादा ही मान्यता दे रहा है. आशीष को हमारे लिए भी सिफ़ारिश करनी चाहिए. क्योंकि हमने ठाणे से एक वीडियो ट्वीट किया था. लेकिन आयोग ने संज्ञान नहीं लिया. बीड में बूथ कैप्चरिंग, दमदती, पैसे बांटने के वीडियो शेयर किए गए. लेकिन चुनाव आयोग ने संज्ञान नहीं लिया. सुषमा अंधारे ने कहा कि हम शेलार से हमारी ओर से चुनाव आयोग को सिफारिश करने का अनुरोध करते हैं.

Related Articles

Back to top button