ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

जन्मदिन मनाने के लिए दुकान कर्मी ने दोस्तों के साथ मिलकर की चोरी, नाबालिग हिरासत में

 उज्जैन। बड़नगर में खोप दरवाजा क्षेत्र में स्थित किराना दुकान में हुई चोरी का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दुकान में काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपित दुकान में रखे केसर के डिब्बे, काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट के डिब्बे सहित अन्य सामान व 85 हजार रुपये चुरा ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रही कार के माध्यम से आरोपितों के गिरफ्तार किया। आरोपित इंदौर से कार किराए पर लाए थे। यहां नंबर प्लेट निकालकर सामान भरकर ले गए थे।

एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि 28 मई की रात को बड़नगर के खोप दरवाजा स्थित पल्लव पुत्र पवन अग्रवाल की किराना दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोर दुकान के समीप निर्माणाधीन भवन से दुकान की छत पर पहुंचे थे। जहां का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर चले गए।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को दीवार की ओर मोड़ दिया था। इसके बाद दुकान से केसर के डिब्बे, सांची घी, सिगरेट की पेटियां, गुटका के बोरे, तीस नंबर बीड़ी के कार्टून, काजू की बाल्टियां, बादाम के कट्टे, पान बहार की बोरी, अखरोट की पेटी, अंजीर की पेटी तथा दुकान के गल्ले में रखे 85 हजार रुपये चुराकर ले गए थे।

 

सीसीटीवी में नजर आई थी बगैर नंबर की कार

 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। इसमें एक बगैर नंबर की नीले रंग की कार नजर आई थी। कार इंदौर की ओर जाते दिखाई दी थी। टोल नाके के आगे कार पर नंबर प्लेट लगा गई थी।

 

जिसके आधार पर पुलिस इंदौर पहुंची तो वहां पता चला कि कार को बड़नगर के युवक अक्षय उर्फ यश पुत्र हरीश प्रजापत उम्र 21 साल निवासी खोप दरवाजा ने बुक की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने क्षेत्र में ही रहने वाले कृतिक पुत्र अनिल शर्मा उम्र 21 वर्ष व एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था।

 

दुकान में काम करता है नाबालिग, जन्मदिन मनाना

 

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दुकान पर काम करने वाला एक नाबालिग उनका दोस्त है। 3 जून को कृति का जन्मदिन मनाना था। जिसकी पार्टी के लिए तीनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। इंदौर से कार किराए पर लाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित अक्षय की किराना दुकान के समीप ही नमकीन की दुकान है। वहीं कृतिक एलएलबी का सेकंड ईयर का छात्र है।

 

पुलिस का किया सम्मान

 

 

दुकान संचालक पल्लव अग्रवाल व किराना बाजार एसोसिएशन ने चोरी का पर्दाफाश करने के मामले में बड़नगर थाने के पुलिसकर्मियों व एएसपी नीतेश अग्रवाल व एसडीओपी महेंद्रसिंह परमार का सम्मान किया और पुलिस को 21 हजार रुपये का चेक भी दिया।

Related Articles

Back to top button