ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

Cooler से नहीं हो रहा कमरा ठंडा? इस जुगाड़ से देने लगेगा AC जैसी हवा

गर्मी अपना रंग बखूबी दिखा रही है, गर्मी इतनी है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में कूलर- एसी ही सहारा बनते हैं, लेकिन कई बार कूलर उतनी ठंडी हवा नहीं दे पाता है जितनी उसे देनी चाहिए. एसी सिचुएशन में कभी-कभी लोग कूलर बदलने का भी सोच लेते हैं. अगर आप भी कूलिंग के वजह से कूलर बदलने का सोच रहे हैं तो ये जुगाड़ आपके काम आएगा. इस जुगाड़ में आपको ज्यादा कुछ नहीं लगेगा, इसके लिए बस आपको एक मिट्टी का मटका और ड्रिल मशीन चाहिए होगी.

इस जुगाड़ से कूलर देगा ठंडी हवा

अगर आपको भी कूलर से एसी जैसा काम लेना है तो उसके लिए सबसे पहले एक मिट्टी का मटला लें. मटके के पीछे ठीक नीचे की तरफ ड्रिल मशीन से 4 से 5 छेद करे. छेद करने के बाद इस मटके को कूलर के अंदर रख दें. इसके बाद कूलर की मोटर को मटके के अंदर डाल दें. इससे कूलर के अंदर इवेपरेशन (वाष्पिकरण) होता है जिससे कूलर की गर्म हवा ठंडी हवा में बदल जाती है.

कूलर में लगाएं कौन सा पैड?

हनीकॉम्ब पैड या नॉर्मल घास पैड में से अगर देखा जाए तो हनीकॉम्ब पैड महंगे आते हैं और गंदे भी जल्दी होने लगते हैं. वहीं इनकी तुलना में नॉर्मल पैड सस्ते आते हैं और गंदे भी नहीं होते हैं इन्हें पानी डालकर धोया जा सकता है. हनीकॉम्ब पैड की तुलना में नॉर्मल घास पैड कमरे को जल्दी ठंडा कर सकते है.

नया कूलर लेते टाइम इन बातों का ध्यान रखें

जब भी नया कूलर खरीदें तो एक चीज जरूर चेक कर लें कि आप BLDC मोटर वाला कूलर ही खरीदें. बीएलडीसी मोटर वाला कूलर कूलिंग भी अच्छी देता है और इससे बिजली का बिल भी ज्यादा नगीं आता है. प्रॉपर वाटर सर्कुलेशन के लिए मोटर पर फ्लो रेट 800 l/h होना चाहिए.

Related Articles

Back to top button