ब्रेकिंग
Punjab Border Security: अमृतसर-जालंधर बॉर्डर पर पुलिस और BSF का महा-सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों पर पैनी न... Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ...
देश

मेडिकल स्टोर पर दवा देते-देते शख्स को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई. यहां एक फार्मेसी की दुकान में काम करने वाला व्यक्ति दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गया. दुकान में दवा देते और बिलिंग करते वक्त शख्स अचानक गिर पड़ा. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जैसे ही युवक गिरा वैसे ही उसका सह कर्मचारी वहां पहुंचा और उसने शख्स को बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा.

यह चौंकाने वाली घटना 5 मई को मेडचल मल्काजीगिरी जिले के कीसरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामपल्ली सत्यनारायण कॉलोनी में हुई. यहां एक दुकान में दवा देते और बिलिंग करते वक्त शख्स के गिरकर मरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. एक फार्मेसी में काम करने वाले 37 साल के मुरली नाम के व्यक्ति ने खरीदारों को दवाएं दीं.

मौके पर ही हो गई मौत

बाद में बिलिंग करते समय उनके पैर लड़खड़ाए और अचानक नीचे गिर पड़े. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे पहले कि दुकान के साथी कर्मचारी देख पाते, मुरली ने दम तोड़ दिया. पिछले कुछ समय से देशभर में कई जगहों पर अचानक कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिनमें पांच साल के बच्चे से लेकर तीस साल से कम उम्र के युवा तक शामिल हैं.

कार्डियक अरेस्ट के कितने वक्त में हो सकती है मौत?

सवाल उठता है की आखिर कार्डियक अरेस्ट के वक्त क्या करना चाहिए. कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब दिमाग, शरीर के बाकी अंगों और टिशूज़ तक ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने में कठिनाई होती है. अचानक ब्लड सर्कुलेशन रुकने से दिमाग में दिक्कत हो सकती है और कभी-कभी मृत्यु भी हो सकती है. हालांकि, अगर किसी को कार्डियक अरेस्ट हो तो तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर किया जाना चाहिए. शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर समय पर सीपीआर नहीं किया गया तो कार्डियक अरेस्ट के 8 मिनट के अंदर इंसान की मौत भी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button