ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

पिघलती नजर आई रिश्तों में जमी बर्फ, कैप्टन ने इमरान को बताया- आपके चाचा मेरे पिता की टीम से खेलते थे क्रिकेट

जालंधर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को जब कॉरिडोर के बहाने मिले तो दोनों के बीच मुख्य रूप से कॉरिडोर को लेकर ही बात हुई, लेकिन जीरो लाइन से करतारपुर साहिब तक बस यात्रा के दौरान एक और विषय पर चर्चा हुई, जिसमें दोनों की समान रुचि दिखी। यह था क्रिकेट।

निश्चित रूप से क्रिकेट हर भारतीय और पाकिस्तानी के बीच एक सूत्र के रूप में काम करता है। किक्रेट को लेकर दोनों देशों में जुनून भी एक जैसा ही है। इस चर्चा में इमरान और कैप्टन के परिवारों के बीच एक अनूठा संबंध निकल आया। यह तब की बात है जब कैप्टन और इमरान एक-दूसरे से न तो मिले थे और न ही एक-दूसरे को जानते थे।

कैप्टन ने इमरान को बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को उनके क्रिकेट के दिनों में खेलते हुए देखा था। इस बात से कैप्टन ने भारत-पाक के क्रिकेट संबंधों को और गहरा कर दिया। कैप्टन ने इमरान को बताया कि उनके (इमरान के) चाचा जहांगीर खान ब्रिटिश राज के दौरान क्रिकेटर थे। उन्होंने पटियाला में मोहम्मद निसार, लाला अमरनाथ के साथ भी क्रिकेट खेला था।

तेज गेंदबाज अमर सिंह, बल्लेबाज वजीर अली और अमीर अली भी इनमें शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी कैप्टन अमरिंदर के पिता महाराजा यादविंदर सिंह की कप्तानी में (1934-35) भारत और पटियाला की टीम का हिस्सा थे। इमरान के लिए यह नई जानकारी थी। उन्होंने बड़े आनंद के साथ कैप्टन की बातें सुनीं। बस की यह यात्रा मात्र पांच मिनट से भी कम समय तक चली, लेकिन क्रिकेट प्रेम के कारण इमरान और कैप्टन के बीच रिश्तों की बर्फ पिघलाने के लिए यह पर्याप्त थी।

इमरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पहले जीरो पॉइंट पर मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया फिर कैप्टन ने उम्मीद जताई कि करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से शुरू हुई यात्रा भविष्य में दोनों देशों के बीच एक मजबूत संबंध बनाने में अहम कड़ी साबित होगी। दोनों पक्ष भविष्य में सच्ची खेल भावना के साथ खेलने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button