ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

रोज कपड़े की दुकान पर आकर बैठ जाती है ये गाय, दुकानदार का दावा- ब्रिकी में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के मैदुकुर कस्‍बे में हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां एक गाय कपड़े की दुकान पर पिछले 6 महीने से एक निश्चित अवधि के दौरान पहुंचती है और लगभग 3 घंटे तक विश्राम करने के बाद वापस लौट जाती है। दुकानदार का दावा है कि गाय के आने के बाद से यहां पर कपड़ों की सेल बढ़ गई है। खास बात यह है कि इस दौरान वह दुकान में गंदगी नहीं करती।

दुकान में आराम करके वापस चली जाती है गाय
जानकारी मुताबिक श्री साईंराम क्‍लॉथ शोरूम नाम की एक दुकान पर गर्मियों में अचानक एक गाय घुस आई और पंखे के नीचे दो-तीन घंटे आराम करने के बाद वापस चली गई। शुरू-शुरू में तो दुकान गाय में घुसते देखकर दुकानदार हैरान रह गए। कईं बार उन्होंने गाय को हटाने के प्रयास भी किए, लेकिन वह नहीं हटती। गाय यहां रोज कुछ घंटे आराम करने के बाद अपने-आप चली जाती है। इस तरह यहां आना गाय की आदत में शुमार हो गया।

पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है गाय
दुकान के मालिक का कहना है कि शुरू में तो हमें लगा कि इससे हमारे धंधे पर असर पड़ेगा, लेकिन असल में हमारा बिजनेस पहले से बेहतर हो गया है। गाय अब दुकान में रोज कुछ घंटे आराम करने के बाद अपने-आप चली जाती है। जब दुकान का मालिकन को इसकी जानकारी तो वह भी गाय की पूजा करने लगी। पूरे गांव में यह गाय अब चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग दूर-दूर से गाय को देखने के लिए आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button