ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
खेल

विराट कोहली का ब्रांड वैल्यू रोहित शर्मा से दस गुणा ज्यादा, अक्षय, सलमान और शाहरुख भी हैं पीछे

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया नई उंचाईयों को लगातार छूती जा रही है। विराट कोहली को भारतीय टीम की बल्लेबाजी का आधार कहा जाए तो गलत नहीं होगा और इसका साफ असर उनकी ब्रांड वैल्यू पर देखा जा सकता है। आज आलम ये है कि विराट को हर कोई अपने साथ जोड़ना चाहता है। भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो विराट कोहली ब्रांड वैल्यू के मामले में टॉप पर हैं तो MS Dhoni दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ब्रांड के ब्रांड वैल्यू के मुकाबले विराट उनके दस गुणा आगे हैं।

विराट का ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा

विराट कोहली का ब्रांड वैल्यू साल 2019 में 39 फीसदी बढ़ा और ये अब 237.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं महेंद्र सिंह धौनी का ब्रांड वैल्यू विराट के बाद है और ये 41.2 मिलियन डॉलर है। यानी धौनी और विराट के बीच बड़ा गैप है। भारतीय क्रिकेटरों में ब्रांड वैल्यू के मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिनका ब्रांड वैल्यू 25.1 मिलियन डॉलर है जबकि रोहित शर्मा इस मामले में चौथे स्थान पर हैं और उनका ब्रांड वैल्यू 23 मिलियन डॉलर है। ये आंकड़े डफ एंड फेलप्स ब्रांड वैल्यूएशन के एक स्टडी के आधार पर दिया गया है।

ब्रांड वैल्यू के मामले में टॉप फोर भारतीय क्रिकेटर्स (साल 2019)

विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर

महेंद्र सिंह धौनी- 41.2 मिलियन डॉलर

सचिन तेंदुलकर- 25.1 मिलियन डॉलर

रोहित शर्मा- 23 मिलियन डॉलर

भारतीय सेलिब्रिटीज के ब्रांड वैल्यू में भी विराट सबसे टॉप पर

भारतीय सेलिब्रिटीज के ब्रांड वैल्यू की बात करें तो यहां पर भी विराट सबसे टॉप पर हैं जबकि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं जबकि चौथे नंबर पर रणवीर सिंह हैं। पांचवें स्थान पर शाहरुख खान  और छठे स्थान पर सलमान खान हैं।

भारत के टॉप छह ब्रांड वैल्यू वाले स्टार

विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर

अक्षय कुमार- 104.5 मिलियन डॉलर

दीपिका पादुकोण- 93.5 मिलियन डॉलर

रणबीर सिंह- 93.5मिलियन डॉलर

शाहरुख खान- 66.1 मिलियन डॉलर

सलमान खान- 55.7 मिलियन डॉलर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button