ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 14 जून को

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जून तक टल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और जोहेब हुसैन ने अपना पक्ष रखा और अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया. आपको बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की थी.

अरविंद केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट एन हरिहरन ने कोर्ट को बताया कि ईडी के जवाब की अग्रिम कॉपी अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम को नहीं दी गई. केजरीवाल के वकील हरिहरन ने कहा है कि उन्हें कुछ मिनट पहले ही ईडी के जवाब की कॉपी उपलब्ध कराई गई है. हरिहरन ने कोर्ट से अनुरोध किया कि जमानत याचिका को वेकेशन बेंच में सुनवाई के लिए भेजा जाए.

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका को 14 जून तक के लिए स्थगित कर दिया. आज जब मामले की सुनवाई हुई, तो केजरीवाल के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने कल तक के लिए स्थगन मांगा, क्योंकि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर 182 पन्नों के जवाब को पढ़ने के लिए और समय चाहिए. उन्होंने दावा किया कि उन्हें आज जमानत की सुनवाई से कुछ ही क्षण पहले ईडी का जवाब दिया गया.

14 जून को होगी अगली सुनवाई

हरिहरन ने ट्रायल कोर्ट से मामले की सुनवाई कल करने का आग्रह करते हुए कहा कि अग्रिम प्रति का मतलब यह नहीं है कि आप इसे सुनवाई से आधे घंटे पहले मुझे दे दें. हालांकि, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने बताया कि कल की सुनवाई से ट्रायल कोर्ट की गर्मी की छुट्टी में कटौती होगी, जो कल से शुरू हो रही है. एएसजी ने तर्क दिया कि हमारे पास केवल अरविंद केजरीवाल का मामला नहीं है. हमारे पास बहुत सारे मामले हैं. हम पर बहुत अधिक बोझ है… (यदि मामला अवकाश न्यायाधीश के समक्ष रखा जाता है) तो मैंने अपनी छुट्टी कम कर ली है.” इस पर केजरीवाल के वकील ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

हरिहरन ने फिर से जोर दिया कि ईडी अदालत की छुट्टियों का हवाला देकर जमानत की सुनवाई को लंबा नहीं खींच सकता या अवकाश पीठ के समक्ष सुनवाई का विरोध नहीं कर सकता. राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कावेरी बावेजा ने आखिरकार मामले को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया और इसे 14 जून को मामले की अगली सुनवाई होगी.अवकाश न्यायाधीश मुकेश कुमार अगली बार मामले की सुनवाई करेंगे.

कविता की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ी

दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ा दी. कोर्ट कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट पर 6 जुलाई को विचार करेगी.

Related Articles

Back to top button