ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

मोदी कैबिनेट में किस मंत्री को मिलेगा कौन-सा विभाग, आज हो जाएगा फाइनल

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सरकार में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई. पीएम मोदी की अगुवाई में NDA साल 2014 और 2019 के बाद लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है. शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की निगाहें इस पर लगी हैं कि किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सियासी गलियारों में हर कोई अलग-अलग अंदाजा लगा रहा है.

पीएम मोदी की तीसरी पारी में सरकार का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल बना है, जिसकी आज शाम 5 बजे पहली बैठक है. कहा जा रहा है कि इस पहली कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा. पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में 24 राज्यों के सांसदों को जगह दी गई है. 71 सदस्यीय टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाने की कोशिश भी की गई है.

आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से तीसरी बार चुनकर आए राम मोहन नायडू 36 साल की उम्र में इस कैबिनेट के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री हैं, तो 79 साल के जीतन राम मांझी सबसे ज्यादा उम्र के मंत्री हैं. पीएम मोदी की कैबिनेट में 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी और 5 अल्पसंख्यकों को जगह मिली है. नए मंत्रिमंडल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सभी सहयोगियों को भी शामिल किया गया है. साथ ही पिछली सरकार में शामिल रहे सीनियर नेताओं के अनुभवों पर भरोसा जताया गया है और उन्हें मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है.

मोदी कैबिनेट के खास चेहरे

पीएम मोदी के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. 73 साल के राजनाथ सिंह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. पीएम मोदी और राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह गृह और सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. 59 साल के अमित शाह पार्टी के कद्दावर नेता और खास रणनीतिकार माने जाते हैं. अमित शाह इस बार गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से करीब साढ़े सात लाख वोटों से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी एक बार फिर कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. नितिन गडकरी 2014 और 2019 में भी मोदी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर संसद में पहुंचे हैं. गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में मंत्री रहते बेहतरीन कार्य किया है. लोगों के बीच नितिन गडकरी हाईवे मैन ऑफ इंडिया’ और रोडकरी’ के नाम से भी मशहूर हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं. इससे पहले जेपी नड्डा पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के पद पर रहे थे. जून 2019 में उन्हें बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. उसके बाद जनवरी 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी ने देशभर में शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर उनके कार्यकाल में कई राज्यों में बीजेपी की सरकारें बनीं. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है.

मोदी कैबनेट में इन महिलाओं को मिली जगह

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल 2.0 में वित्त मंत्री रही निर्मला सीतारमण पर पीएम ने एक बार फिर भरोसा दिखाया है. सीतारमण के अलावा झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी, यूपी के मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक की बेंगलुरू नॉर्थ सीट से सांसद शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह मिली है. पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 साल की रक्षा निखिल खडसे, सावित्री ठाकुर और निमूबेन बंभानिया का नाम भी शामिल है.

Related Articles

Back to top button