ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान,10 जुलाई को होगा मतदान…

जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव आयोग ने आज सोमवार को उपचुनाव की घोषणा कर दी। 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बता दें कि अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था। और एक दिन बाद भोपाल में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी।

चुनाव आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार होंगे। वहीं इनकी जांच 24 जून को होगी और 26 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही जहां उपचुनाव है, उससे संबंधित जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मध्य प्रदेश में एक राज्यसभा और तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव की संभावना है। आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं। अब उनकी जगह राज्यसभा की सीट खाली होगी ,वहीं बुदनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद चुने गए हैं। वह अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे। ऐसे में बुदनी विधानसभा सीट भी खाली हो जाएगी इसके अलावा दो कांग्रेस विधायक विजयपुर से रामनिवास रावत और बिना से विधायक निर्मला सप्रे ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। हालांकि अभी दोनों ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button