ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

भाजपा की कम सीटों पर कांग्रेस का सेलिब्रेशन, इंदौर में लगाए बैसाखी सरकार का पोस्टर…

 देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और एनडीए के सहयोग से भाजपा की सरकार बन गई। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी के नेतृत्व में “अबकी बार बैसाखी सरकार” के पोस्टर इंदौर शहर में लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का छोटे से छोटा या बड़े से बड़े नेता अबकी बार 400 पार के नारे लगाते थे।

हर सभा में भाषण में मोदी की गारंटी की बात करते थे, कांग्रेस को खतम करने की बात करते थे,चुनाव में 4 जून के बाद देख लेने का कहते थे,उनका घमंड टूट गया है। बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर कर जनता ने बता दिया की इस बार भाजपा को बैसाखी की अवश्यकता पड़ेगी और टीडीपी, जेडीयू, शिव सेना,एनसीपी, आरएलडी,अपना दल,सहित कई पार्टियों की बैसाखी पर इस बार की एनडीए भाजपा सरकार है।

इसी पर कटाक्ष करते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर आवागमन के साधनों पर बैसाखी सरकार के पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टर में भाजपा का चुनाव चिन्ह जेडीयू और टीडीपी की बैसाखी पर टिका है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में हुई कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता भाजपा की गठबंधन सरकार पर कटाक्ष करते हुए उसे बैसाखी वाली सरकार बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button