ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

रेप आरोपी चिन्मयानंद जमानत पर रिहा, लोगों ने किया फूल मालाओं से स्वागत

शाहजहांपुर: कानून की एक छात्रा से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद जमानत मिलने के बाद बुधवार को जेल से रिहा हो गए। कारागार अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया, चिन्मयानंद को सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बुधवार को रिहा कर दिया गया।”

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें गत सोमवार को जमानत दे दी थी, लेकिन कानूनी औपचारिकताएं लंबित होने की वजह से उन्हें रिहा नहीं किया जा सका था। चिन्मयानंद को जमानत देने के साथ-साथ उच्च न्यायालय ने उनके मामले की सुनवाई शाहजहांपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने के आदेश भी दिए थे।

जेल से रिहाई के बाद स्वामी के कार्यकर्ताआें ने चिन्मयानंद का फूल मालाआें के साथ स्वागत किया। मानो ऐसे कि जैसे वह बॉर्डर से लड़ाई के बाद लौट रहा हो।इतना ही नहीं इस दौरान लोगों ने उनके जयकारे भी लगाए।

सभ्य समाज में जायज नहीं रेप आरोपी का स्वागत 
चिन्मयानंद के रसूख से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी कितनी पावर है। इस तरह किसी रेप आरोपी का स्वागत किसी भी तरह से सभ्य समाज में जायज नहीं ठहराया जा सकेगा। आरोपी का स्वागत करना मतलब उसे गलत काम करने के लिए सह देना है। ऐसे लोगों का व्यवहार न केवल महिलाआें का अपमान है बल्कि एक कलंक भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button