ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछार के आसार

जबलपुर। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार के बीच गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र, तेलगांना सहित अन्य प्रदेशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय परसंचरण बना हुआ है। तीन मौसमी प्रणालियां भी सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे मौसम की रंगत बदल रही है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

तापमान में घट-बढ़ का दौर जारी

 

तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी साथ 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस था।

 

तेज धूप और गर्म हवा से वातावरण में गर्माहट

दिन भर सूरज तपाने आमादा है तो शाम बादलों पर सवार तेज हवा के झोंके गर्मी से कुछ राहत दे रहे हैं। रविवार को मौसम का अंदाज ऐसा ही रहा। सुबह से सूरज के तेवर तीखे रहे। तेज धूप और गर्म हवा वातावरण में गर्माहट का अहसास कराती रही। दोपहर बाद धूप के बीच हल्के बादल छाए तो उमस भरी गर्मी बैचेन करती रही। शाम हुई तो मौसम का मिजाज बदल गया।

 

रुख उत्तर पश्चिमी होने से मौसम सुहाना

 

हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होने से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया। मौसम विभाग अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button