ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
व्यापार

बकरीद से पहले प्याज की डिमांड बढ़ी, कीमतों में 50 फीसदी तक का इजाफा

पिछले एक पखवाड़े में प्याज की कीमतें 30-50 फीसदी बढ़ गई हैं. जिसका का प्रमुख कारण सप्लाई का कम होना बताया जा रहा है. खास बात तो ये है कि ईद उल-अज़हा (बकरा ईद) से पहले प्याज की डिमांड में इजाफा हुआ है. वहीं दूसरी ओर कारोबारियों की ओर से प्याज के स्टॉक को होल्ड करना शुरू कर दिया है. व्यापारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार कीमतों को कंट्रोल करने के लिए अपने हस्तक्षेप को कम कर सकती है. वहीं दूसरी ओर सरकारी आंकड़ों की भी बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 10 दिन में प्याज की कीमत में 12 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है.

कितना हुआ प्याज में इजाफा

नासिक की लासलगांव मंडी में सोमवार को प्याज का औसत थोक मूल्य 26 रुपए प्रति किलोग्राम था, जबकि 25 मई को यही दाम 17 रुपए प्रति किलोग्राम थे. बेहतरीन क्वालिटी वाले प्याज की कीमत, जिसकी कुल कारोबार मात्रा में हिस्सेदारी छोटी है, राज्य के कई थोक बाजारों में 30 रुपए को पार कर गई है. हालिया कीमतों में इजाफे का प्रमुख कारण मांग और सप्लाई में अंतर है. जून से बाजारों में आने वाला प्याज किसानों और व्यापारियों द्वारा रखे गए स्टॉक से आता है. किसान अपने स्टॉक को कम निकाल रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि 2023-24 की रबी फसल में संभावित गिरावट के कारण कीमतें बढ़ेंगी.

क्यों बढ़ रही है प्याज की कीमत

हालांकि 40 फीसदी निर्यात शुल्क के कारण निर्यात भी काफी कम हो रहा है. व्यापारियों का दावा है कि 17 जून को ईद उल-अज़हा के लिए प्याज की घरेलू मांग मजबूत है. महाराष्ट्र के नासिक के एक प्याज व्यापारी विकास सिंह ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि महाराष्ट्र के प्याज की मजबूत मांग है, खासकर दक्षिणी राज्यों से. बागवानी उत्पाद निर्यातक संघ के अध्यक्ष अजित शाह ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि कहा कि कीमतें बढ़ने का एक मुख्य कारण यह है कि किसान और स्टॉकिस्ट को उम्मीद है कि केंद्र सरकार निर्यात शुल्क हटा सकती है. इस धारणा के आधार पर, वे कीमतें बढ़ने की उम्मीद में प्याज रखे हुए हैं.

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़ें

मिनिस्ट्री कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट के अनुसार प्याज कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. अगर बात जून ही करें तो प्याज की औसत कीमतों में ही 1.86 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. 31 मई को प्याज के औसत दाम 32.12 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिले थे. जोकि 10 जून को बढ़कर 33.98 रुपए प्रति किलोग्राम हो चुके हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत में तो और भी इजाफा देखने को मिला है. 31 मई को दिल्ली में प्याज की सरकारी कीमत 30 रुपए प्रति किलोग्राम थी. जोकि 10 जून को 42 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. इसका मतलब है कि जून के महीने में दिल्ली में प्याज की कीमत में 12 रुपए का इजाफा हो चुका है.

Related Articles

Back to top button