ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

प्रभास की कल्कि 2898 AD ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों छाप लिए

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के दमदार ट्रेलर का असर इसकी इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग पर साफ नज़र आ रहा है. फिल्म 27 जून को बड़े पर्दे पर आने वाली है. मगर रिलीज़ से काफी पहले ही फिल्म के नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका और कनाडा) में 7 लाख 60 हज़ार डॉलर (करीब 6 करोड़ 34 लाख 47 हज़ार रुपये)से ज्यादा के टिकट बिक गए हैं. ट्रेलर आने के बाद कुछ ही घंटों में फिल्म के टिकटों की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला.

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की साई-फाई मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म का ट्रेलर आने से पहले नॉर्थ अमेरिका में इसके 5 लाख 55 हज़ार डॉलर ( करीब 4 करोड़ 63 लाख ) के टिकट बिके थे. मगर जैसे ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, अमेरिका और कनाडा में इसके टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली.

एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार

ट्रेलर की रिलीज़ से पहले नॉर्थ अमेरिका में फिल्म के 5 लाख 55 हज़ार डॉलर (करीब 4 करोड़ 63 लाख) के टिकट बिके थे, जिसमें से 5 लाख 15 हज़ार 778 डॉलर(करीब 4 करोड़ 31 लाख रुपये) के टिकट तो सिर्फ यूएसए में बिके थे. और जब ट्रेलर आया तो यूएसए के 337 लोकेशन्स पर 22 हज़ार से ज्यादा टिकटें बिक गईं, जिससे 7 लाख 394 डॉलर (करीब 5 करोड़ 85 लाख रुपये)की कमाई हुई.

कनाडा में पहले करीब 39 हज़ार डॉलर (32 लाख 58 हज़ार 450 रुपये) के टिकट बिके थे जो ट्रेलर के बाद 59 हज़ार डॉलर (49 लाख 29 हज़ार 450 रुपये) तक पहुंच गए. अब कनाडा और अमेरिका की एडवांस बुकिंग में ही मेकर्स ने 6 करोड़ 34 लाख 47 हज़ार रुपये से ज्यादा के टिकटों की बिक्री कर दी है. अभी तो एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुए सिर्फ पांच दिन ही हुए हैं. आने वाले वक्त में ये आंकड़े और भी ऊपर जा सकते हैं. कल्कि बड़े रिकॉर्ड बनाती दिख रही है.

कल्कि 2898 एडी का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं और उनके किरदार का नाम भैरवा है. उनके अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी फिल्म में अहम रोल में नज़र आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button