ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
बिहार

‘आपकी बेटी बेहोश हो गई…’, भागलपुर में दहेज के लिए बीवी का कत्ल, पति ने भागने से पहले किया ये काम

बिहार के भागलपुर जिले में कलयुगी पति ने दहेज के लोभ में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. शादी से पहले दहेज में 7 लाख कैश और मोटरसाइकिल भी ली. लेकिन इससे भी उसका मन नहीं भरा तो महज एक साल बाद ही पत्नी की बड़ी ही बेहरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर डाली. यह कुकृत करते वक्त युवक को अपनी 9 महीने की बच्ची का भी ख्याल मन में नहीं आया.

मामला जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी गांव से सामने आया है. यहां नवविवाहिता की हत्या करने के बाद पति ने शव को घर में ही छोड़ दिया. फिर अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया. सुल्तानगंज प्रखंड में नवविवाहित यासमीन प्रवीण (22) की हत्या का यह मामला आग की तरह फैलने लगा. मृत महिला का मायका भागलपुर के काजीचक मिरजानहाट में है. पिता गुलफराज ने बताया- यासमीन मेरी बड़ी बेटी है, मैंने महेशी गांव के वार्ड चार के रहने वाले महबूब आलम से उसकी शादी 10 मई 2023 को करवाई थी. लेकिन शादी के बाद से ही वह यासमीन के साथ मारपीट करता था.

मृतका के पिता बोले- दोनों की 9 महीने की एक बच्ची भी है. पिछले डेढ़ साल से मेरी बेटी मायका में ही रह रही थी. उसका पति महबूब कोलकाता में एक स्टील कंपनी में काम करता था लेकिन शुक्रवार को उसने कॉल कर कहा कि मैं कोलकाता से वापस आ गया हूं. यासमीन को ससुराल पहुंचा दो. पति की बात पर हम लोगों ने उसे ससुराल महेशी पहुंचा दिया.

ससुराल वाले फरार

आगे मृतका के पिता ने बताया कि जब हम लोगों ने मंगलवार को फोन कर बेटी से बात करने का प्रयास किया तो उसके पति ने कहा कि यहां फोन मत करना यहां सब मर गए हैं. लेकिन फिर भी यासमीन की मां रात भर फोन करती रही. किसी ने भी फोन नहीं उठाया. फिर बुधवार की दोपहर को नवविवाहिता की सास ने हमें फोन कर कहा कि आपकी बेटी बेहोश हो गई है. फिर हम सभी उसकी ससुराल महर्षि पहुंचे. वहां देखा कि सभी लोग फरार हैं और एक कमरे में यासमीन अमृत पड़ी है. फिर हमनें घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेफरल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.

दहेज की करता था मांग

मृत महिला की मां अरजूमन ने पुलिस को बताया- हमनें बेटी की शादी में 7 लाख खर्च कर सारा सामान दामाद को दिया था. साथ में एक मोटरसाइकिल भी दी थी. फिर भी वह शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट करता था. कई बार और पैसे देने को लेकर दबाव बनाता रहा. अब तो उसकी हत्या भी कर दी.

मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस के द्वारा मृत महिला के शरीर पर चोट के कई निशान थे. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू हो गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button