ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
देश

दिल्ली सरकार की शराब नीति के खिलाफ भाजपा का चक्का जाम खत्म, हिरासत में लिए गए कई नेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का सोमवार सुबह 9 बजे से जारी चक्का जाम 12 बजे के आसपास खत्म हो गया। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। लोगों को जाम में फंसता देख दिल्ली पुलिस ने 11 बजे के बाद सख्ती शुरू कर दी। इस दौरान विरोध कर रहे कई भाजपा नेताओं को हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें कुछ देर में छोड़ भी दिया गया। दिल्ली पुलिस की सख्ती के बाद दिल्ली-यूपी गेट पर 12 बजे के आसपास यातायात सामान्य हो गया। इसके अलावा, अक्षरधाम मंदिर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-नौ पर भी यातायात सामान्य हो गया। इससे पहले कई जगहों पर रूट डायवर्जन भी रहा, लेकिन इससे ट्रैफिक पर कोई असर नहीं पड़ा, लोगों को परेशान होना ही पड़ा।

हिरासत में लिए गए कई भाजपा

दिल्ली में चक्का जाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जाम खुलवाने की कड़ी में कई प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद इन्हें छोड़ भी दिया गया, इसकी भी खबर मिली है।

इससे पहले दिल्ली में शराब के नए खुल रहे ठेकों के विरोध में सोमवार सुबह से जारी भाजपा के प्रदर्शन के चलते कई जगहों पर भीषण जाम लग गया। चक्का जाम के तहत सुबह नौ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। इसके चलते दिल्ली में 15 जगहों पर जाम लगा। इससे वाहन चालकों को बहुत दिक्कत पेश आई। आइटीओ चौराहे पर प्रदर्शन और चक्का जाम के कारण विकास मार्ग पर मध्य दिल्ली की ओर आने वाली लेन पर तकरीबन 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का असर दिल्ली-यूपी सीमा पर भी नजर आया। कुछ ही देर में गाजियाबाद में यूपी गेट पर भी जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

वहीं, सोमवार सुबह चौधरी ब्रह्म प्रकाश चौक पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया, इस दौरान परेशान लोग बसों के ऊपर चढ़ गए। उधर, दिल्ली मे शराब की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा चक्का जाम के कारण एनएच-9 के अक्षरधाम के पास वाहनों की लंबी कतार  लग गई और इसके चलते नोएडा-दिल्ली रोड पर भी भीषण जाम लग गया

प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कों पर खड़ी बसों के टायरों के हवा निकाल दी। इसके कारण भी कई जगहों पर जाम लग गया।

साउथ एक्सटेंशन इलाके में दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण रिंग रोड पर जाम गया।

सिग्नेचर ब्रिज पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले की तरफ से चक्का जाम किया गया है। इसकी वजह से वजीराबाद रोड भी जाम लग गा है।

जाम वाले इलाके

  • आइटीओ
  • आजादपुर चौक
  • कश्मीरी गेट बस अड्डा
  • विकास मार्ग
  • वैलकम चौक
  • करोल बाग
  • मधुबन चौक
  • पीरागढ़ी चौक
  • राजा गार्डन चौक
  • द्वारका मोड़
  • दयाराम चौकञ
  • आली गांव
  • सिग्नेचर ब्रिज
  • साउथ एक्सटेंशन मार्के

बता दें कि इन सभी स्थानों से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में पीक आवर होने के चलते जाम लग गया।  इसके साथ ही सुबह नौ बजे से 11 बजे तक का समय व्यस्ततम समय है। ऐसे में यातायात जाम लगने की पूरी संभावना पहले से ही जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसी ह

पीक आवर दौरान ड्यूटी पर जाने वाले अधिकतर लोग गुजरने हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। पूर्व में ही इन जगहों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि इन स्थानों से बचकर निकलें या चक्का जाम खत्म होने के बाद ही इन इलाकों से होकर गुजरें।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के चक्का जाम को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा वाले नई आबकारी नीति से बौखलाए हुए हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में 3500 करोड़ रुपये की कर चोरी रोक दी है। यह पैसा अब जनता के काम के लिए सरकार को मिल रहा है। पहले यह पैसा बीजेपी नेताओं और शराब माफिया की जेब में जाता था।

Related Articles

Back to top button