ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

नाबालिग लड़के के कपड़े उतरवाकर लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर 3 लोग गिरफ्तार

केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव में कुछ लोगों ने चोरी करने के संदेह में 12 साल के एक लड़के के कथित तौर पर कपड़े उतार कर उसकी पिटाई की। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कथित वीडियो रविवार को बनाया गया था, जब घटना घटी। घटना केन्द्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के मोती दमन इलाके के एक बाजार की है।

वीडियो में कुछ लोग एक लड़के पर चोरी का आरोप लगाने के बाद उसे अपशब्द कहते और पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति लड़के को चप्पल से मारता और खींच-खींचकर उसके कपड़े उतारता दिख रहा है। एक अन्य व्यक्ति लड़के के जमीन पर लेट जाने पर उसके पैर पर खड़ा नजर आ रहा है। फिर उसकी कमीज उतार उसे खंभे से बांध दिया गया और उसे पीटा गया।

केन्द्र शासित प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की सचिव पूजा जैन ने बताया कि वीडियो के संबंध में मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस विभाग और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342 और 323 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button