ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
बिहार

मानवता शर्मसार! नवजात को कचरे में फेंका, अधजला शव देख भड़के लोग, क्लीनिकों के अवैध करोबार पर उठे सवाल

बिहार के दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नवजात का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. नवजात का अधजला शव कूड़े के ढेर में मिला है. शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच की. बुरी हालत में नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया. उन्होंने इस अमानवीय हरकत के लिए इलाके के निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहराया है.

गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जिस इलाके में नवजात का शव मिला है यहां पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है. लोगों ने बताया कि आए दिन यहां मानव भ्रूण भी मिलते रहते हैं. कई बार इन मानव भ्रूण को जानवरों ने नोचा है. वहीं, यह कूड़े के ढेर से भी बरामद हुए हैं.

कचरे के ढेर में मिला अधजला नवजात

शहर के बीचोबीच स्थित बेंता थाना क्षेत्र के चौक के पास एक नवजात शिशु का अधजला शव देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गुस्सा जताया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बेंता चौक के पास ढेर सारा प्राइवेट हॉस्पिटल और क्लीनिक हैं. आरोप लगाया कि किसी नर्सिंग होम वाले ने नवजात शिशु के शव को कचरे के ढेर में फेंक दिया है. नवजात शिशु के अधजले शव के बरामद होते ही स्थानीय लोगो के द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया.

घटना को लेकर लोगों में गुस्सा

वार्ड पार्षद फिरदौस जहां ने इलाके में लगे सीसीटीवी जांच करने के साथ इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही. स्थानीय निवासी संतोष ठाकुर का कन्हा है कि इस तरह की घटना को लगातार अंजाम दिया जाता है. आस पास जितना भी नर्सिंग होम है वो यहां चौक पर कचड़ा फेंक देता है और उसी की आड़ में नवजात शिशु का शव भी बराबर फेंक देता है. उन्होंने मांग की कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया उसकी तलाश कर जिला प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

Related Articles

Back to top button