ब्रेकिंग
चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत... बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट
मध्यप्रदेश

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले को लेकर इंदौर में आक्रोश, बजरंगदल ने जलाया आतंकवाद का पुतला

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद तीर्थ यात्रियों की बेरहमी से की गई निर्मम हत्याओं को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस आतंकी हमले में कई यात्री घायल हुए हैं वहीं, कई यात्रियों की मौत हो गई थी। घटना पर आक्रोश जताते हुए इंदौर में बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया।

इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर भी बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे जहां आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बजरंग दल जिला संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया कि एक तरफ धारा 370 हटने के बाद यहां खुशनुमा माहौल है, वहीं आतंकवादी पनप रहे हैं। कटरा के शिव खेड़ी मंदिर के दर्शन करके लौट रही यात्री बस पर हमला कर दिया।

इस दौरान ड्राइवर के गोली लगने के बाद बस और नियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में छोटे मासूम बच्चों सहित कइयों की मौत हो गई। कई लोग कभी रूप से घायल हुए। इस आतंकवाद को लेकर लगातार बजरंग दल आक्रोश व्यक्त करता रहेगा। वहीं राष्ट्रपति ने नाम ज्ञापन  संभावित कमिश्नर को सौंपेगा।

Related Articles

Back to top button