ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मध्यप्रदेश

खरगोन में अज्ञात लोगों ने बारात पर किया हमला, दूल्हे ने ली पुलिस की शरण थाने में दुल्हन को बुलाकर पहनाई वरमाला..

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बारात पर दो दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में 15 बाराती घायल हो गए। इस हमले के बाद दूल्हा और बाराती डर गए वह गांव में नहीं पहुंचे सीधे थाने पहुंच गए। इसके बाद थाने पर दुल्हन को बुलाया गया और पुलिस ने वरमाला कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन जिले से 65 किलोमीटर दूर महेश्वर थाना क्षेत्र की यह घटना है। यहां पर सजनी गांव में बारात लेकर पहुंचे बारातियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

अज्ञात बदमाशों ने अचानक बारात पर किया हमला

चोली गांव के रहने वाले नारायण ठाकुर के बेटे बलराम की शादी सजनी गांव के श्रवण की 25 वर्षीय बेटी आशा के साथ तय हुई थी। सोमवार को बारात सजनी गांव के लिए रवाना हुई। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी दोनों तरफ खुशी का माहौल था। लेकिन जब बारात आशा के घर के पास पहुंची तो दो पहिया वाहनों पर मुंह पर कपड़ा बांधकर हथियारबंद अज्ञात लोग आए और बारातियों पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। बारात में शामिल वाहनों के भी कांच फोड़ दिए गए।

ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश मौके से भागे

अचानक हुए हमले के बाद भाग दौड़ मच गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। इसके बाद घबराए बाराती दूल्हे के साथ महेश्वर थाने पहुंच गए और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। बारातियों ने दुल्हन के गांव सजनी जाने से मना कर दिया और दुल्हन आशा सहित उसके परिजनों को थाने पर बुलाया गया और यहां पर पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा दुल्हन की वरमाला कराई गई।

Related Articles

Back to top button