ब्रेकिंग
चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ...
मध्यप्रदेश

सिवनी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत, जमुनिया ग्राम की घटना…

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले बंडोल थाना क्षेत्र में जमुनिया ग्राम में एक खेत में काम कर रहे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि चार लोग घायल हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमुनिया ग्राम की है, यहां पर अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ आसमान में जोरदार बिजली कड़कने लगी अचानक बिजली खेत में काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बंडोल पुलिस को दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई मृतकों और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया है कि जमुनिया ग्राम में खेत पर कुछ लोग काम कर रहे थे।

खेत पर काम कर रहे लोग अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है मृतकों के नाम राजाराम,मंगल और मदन हैं। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button