ब्रेकिंग
Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल...
देश

योगी के मंत्री नंदी का भाई जुआ खेलते गिरफ्तार, मौके से तमंचा, कारतूस, बम बरामद

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी का भाई कृष्ण गोपाल गुप्ता उर्फ बच्चा जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को 12 लोगों के साथ उसे जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 1.80 लाख रुपए नगद, मोबाइल, तमंचा, कारतूस व बम बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कृष्ण गोपाल गुप्ता कोतवाली इलाके के बहादुरगंज में स्थित अपने घर पर जुआ खेल रहा हैं। पुलिस की कार्रवाई में वहां से कृष्ण गोपाल समेत 12 लोग पकड़े गए। कृष्ण गोपाल गुप्ता पर इससे पहले भी धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री योगी जी कहते हैं कि गलत काम में लिप्त लोगों के खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आएगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री अपने मंत्री के भाई के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button