ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
देश

शाहीन बाग में धरने को हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को करेगा सुनवाई

नई दिल्लीः दिल्ली की शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई टल गई है। इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ शाहीन बाग पर पिछले 55 दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज-शाहिन बाग का रास्ता बंद किया हुआ है। जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क से होने वाली दिक्कत की बात कही गई है और रास्ते को खोले जाने की अपील की गई है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं और शाहीन बाग का इलाका काफी संवेदनशील माना जा रहा है। किसी अप्रिय घटना के चलते यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button