ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

राहुल के डंडे वाले बयान पर लोकसभा में हंगामा, आपस में भिड़े कांग्रेस-BJP सांसद

नई दिल्ली: लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डंडे मारे जाने वाले बयान को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के बीच तीखा टकराव हो गया जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

प्रश्नकाल में जब गांधी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सवाल पूछे जाने पर जवाब देने से पहले डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वह उसकी निंदा करते हैं। उनके इतना कहते हुए विपक्षी इसके तुरंत बाद कांग्रेसी , तृणमूल , द्रमुक और अन्य सांसद अपनी सीटों पर खड़े हो गए और हर्षवर्धन के इस बयान की आलोचना करने लगे।

इसी बीच एक सांसद आक्रामक ढंग से डा़ हर्षवर्धन के बहुत नजदीक आ गए और मौके की नजाकत देखते हुए भाजपा के सांसद भी आगे आ गए। इस अभूतपूर्व टकराव की स्थिति को देखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दिन में एक बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद विपक्षी सदस्य शर्म करो, शर्म करों के नारे लगाने लगे और भाजपा सदस्य राहुल गांधी माफी मांगों जैसे नारे लगा रहे थे। केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने आसन के समीप पहुंच कर सबको अलग करने की कोशिश की और उनके साथ केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी थे। गौरतलब है कि गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में एक रैली में कहा था कि देश के युवा उन्हें छह माह में डंडे मारेंगे। इस बयान की कल भी भाजपा सदस्यों ने निंदा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button