ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

NET एग्जाम की अगली तारीख क्या होगी, क्यों रद्द की गई परीक्षा? शिक्षा मंत्रालय ने दिए हर सवाल के जवाब

देश में पेपर लीक का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. एक तरफ नेट पेपर लीक तो दूसरी तरफ नीट पेपर लीक विवाद. नये-नये खुलासों से हड़कंप मचा है. लिहाजा आज केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस की गई और हरेक सवाल का जवाब देने का प्रयास किया गया. शिक्षा मंत्रालय ने माना कि पेपर में कुछ तो गड़बड़ी हुई है, तभी UGC-NET 2024 परीक्षा को रद्द किया गया है. वहीं मंत्रालय ने ये भी कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि हमारे लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है. इसमें किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच चल रही है, रिपोर्ट पर हम किसी भी तरह का एक्शन लेने के लिए तैयार हैं.

वहीं नीट पेपर लीक के बारे में शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि मामले में बिहार से कई तरह के इनपुट आ रहे हैं. जब तक कोई पुख्ता इनपुट नहीं आता है तब तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा. संयुक्त सचिव ने कहा कि हम बिहार, गुजरात कनेक्शन और ग्रेस मार्क वाले सभी मुद्दों को गंभीरता से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में EOU जांच जारी है, ग्रेस मामले को सुलझा लिया गया है, सरकार ने रिपोर्ट मंगवाई है. कुछ गलत निकला तो एक्शन लिया जाएगा.

गृह मंत्रालय से मिला था इनपुट

नेट पेपर लीक के बारे में संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में ये भी बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय से मिलने वाले इनपुट के बाद ऐसा लगा कि मामले में कुछ गड़बड़ हुआ है, जिसके बाद एक्शन लेते हुए परीक्षा रद्द की गई है. अब जल्द ही परीक्षा की नई तारीख का एलान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि गड़बड़ी का इनपुट यूजीसी को मिला था और यह इनपुट टेक्निकल नेचर का था. इस मामले की जांच चल रही है. सबूत मिलने के बाद हम एक्शन लेने को तैयार हैं.

निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले जांच जरूरी

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. विभाग ने बताया कि मामले में किसी ने शिकायत नहीं है बल्कि विभाग ने खुद ही संज्ञान में लिया है. विभाग के अधिकारी ने बताया कि हम किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी तरह से पुख्ता होना चाहते हैं. विभाग ने कहा कि ये पेपर एनटीए पूरा करवाता है. इसमें कई तरह की एजेंसी संलग्न रहती है. जांच से ही सब निकलकर सामने आएगा कि कब, किसने किस तरह की भूमिका निभाई.

Related Articles

Back to top button