ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
उत्तरप्रदेश

चोटी काटी, मारा-पीटा और पेशाब पिलाया…नोएडा में महिला से बर्बरता, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश नोएडा से अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां जादू-टोना के शक में एक महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से मारा-पीटा. उसकी चोटी काट दी और पेशाब भी पिलाया. इतना ही नहीं, महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं.

पुलिस ने जब इसका कारण जानना चाहा कि आखिर उन तीनों ने महिला की पिटाई की तो उन्होंने चौंकाने वाली बात बताई. आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक है कि महिला जादू टोना करती है. इसी वजह से उन्होंने उस महिला को पीटा. ताकि वो दोबारा ऐसा न करे.

मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके का है. खेड़ी गांव में ननुआ ठेकेदार अपने परिवार के साथ रहता है. वह मूल रूप से बिहार का है. लेकिन रोजगार के चलते परिवार को यहां ले आया. फिर परिवार यहीं रहने लगा. ननुआ की बेटी अक्सर बीमार रहती है. उसका कई जगह इलाज भी करवाया. लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. ननुआ के पड़ोस में बिहार का ही एक और परिवार भी रहता है. ये लोग पूर्णिया के रहने वाले हैं.

आरोपियों के खिलाफ एक्शन

ननुआ को शक हुआ कि हो न हो उसकी बेटी पर कोई जादू टोना करता है. तभी वो बीमार रहता है. उन्हें पड़ोसी परिवार की महिला पर शक हुआ. इसे लेकर उनकी कई बार उस महिला से बहस भी हुई. इसी बीच जब ननुआ की बेटी बीमार पड़ गई तो परिवार को गुस्सा आ गया. वो पड़ोस में रहने वाली महिला के घर जा धमके. उसके साथ उन्होंने बदसलूकी की. महिला को मारा-पीटा, उसकी चोटी काट दी. फिर जबरन उसे पेशाब पिलाया. महिला से बर्बरता का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया.

पीड़ित महिला ने फिर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने ननुआ, उसकी पत्नी पिंकी और बेटी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button