ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में भीषण जल संकट! नहाने-धोने तो छोड़ो, पीने के पानी को तरसे पॉश कॉलोनी के लोग

दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है. पानी के विवाद को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं. अनशन का आज चौथा दिन है. इस बीच दिल्ली के कई इलाके प्यासे हैं. पानी को लेकर लोग जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी के रानीबाग इलाके में लोग पानी की कमी से त्रस्त हैं. इलाके के लोगों को 3 दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है. लोग सरकार से पानी की गुहार लगा रहे हैं.

भीषण गर्मी के बीच रानीबाग इलाके की श्रीनगर कॉलोनी में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. पिछले 10 दिनों से इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है. तीन दिन से पानी की सप्लाई बिलकुल बंद हो चुकी है. लोगों की समस्याओं पर जनप्रतिनधियों को ध्यान भी नहीं है. कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नजर नहीं आ रहा है.

10 दिनों से पानी की समस्या

श्रीनगर कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक का कहना है कि श्री नगर गली नंबर 2, रानी बाग में पिछले 10 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. कुछ दिनों तक सुबह 3 बजे से 5 बजे तक पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन पिछले 3 दिनों से इस समय भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है उन्होंने जल बोर्ड से समस्या के समाधान की मांग की है. पानी की सप्लाई न होने से लोगों को घर के सभी कामों में दिक्कते आ रही हैं.

शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं

कॉलोनी निवासी पूजा का कहना है कि श्रीनगर कॉलोनी में 10 दिन से जल संकट बना हुआ है, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है. 3 हजार की आबादी वाली कॉलोनी में पानी न आने से संकट बना हुआ है. टैंकर के जरिए थोड़ा बहुत पानी आता है. पूरे दिन घर की महिलाएं, बच्चे पानी को इकट्ठा करने में लगे रहते हैं. उनका कहना है कि जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर, एई को कॉलकर पानी समस्या को बताया जाता है, लेकिन कोई जबाव नहीं मिलता. उन्होंने इलाके के विधायक को भी समया बताई है.

Related Articles

Back to top button