ब्रेकिंग
Moga Road Accident: मोगा-कोट ईसे खां रोड पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हरियाणा के दंपती के ड्राइवर स... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंचकर खंगा... Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने...
देश

बिरला के सामने सुरेश… स्पीकर पर नहीं बनी सहमति, विपक्ष ने भी उतारा उम्मीदवार

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दूसरे दिन यानी आज भी नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है. सत्र के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली. आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत 270 सांसद लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं, आज लोकसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए नाम तय किया गया है. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से के सुरेश को उम्मीदवार बनाया गया है.

Lok Sabha Session Live Updates:

  • इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता आज रात 8 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे.
  • लोकसभा स्पीकर के नाम के चुनाव को लेकर शदर पवार ने कहा कहा, ‘मैं सच बताऊं तो मैंने किसी के साथ चर्चा नहीं की है, ऐसी हमेशा की प्रैक्टिस है कि रूलिंग पार्टी के पास स्पीकर की पोस्ट जाती है. विरोधी पार्टी के साथ डिप्टी स्पीकर का पद जाता था, लेकिन पिछले 10 साल से और मोदी सरकार राज में सीटें ज्यादा मिलने के बाद उन्होंने विपक्ष को डिप्टी स्पीकर पद देने का स्वीकार नहीं किया है. हमारे इंडिया अलायंस के साथ बातचीत हुई, उसमें मैंने यह सुझाव दिया है की आप सरकार में बैठे लोगों को अध्यक्ष के पद पर चुनाव निर्विरोध कीजिए, स्पीकर का पद निर्विरोध हो इसमें हमारी सहमति है. यह संदेश सरकार को दीजिए. साथ ही साथ मैंने यह सुझाव दिया कि यह भी बताइए कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलनी चाहिए.
  • एनडीए नेताओं ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के पक्ष में प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर किए.<
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,” मल्लिकार्जुन खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं. कल से लेकर आज तक मेरी उनसे तीन बार बातचीत हो चुकी है.”
  • सरकार और विपक्ष के बीच स्पीकर पर सहमति नहीं बन पाई है. NDA के बाद INDIA ने भी स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया है. विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद के लिए INDIA का उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने एक बार फिर इस पद के लिए ओम बिरला का नाम आगे किया है. एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला ने अपने स्पीकर पद के लिए नामांकन कर दिया है.
  • कांग्रे नेता केसी वेणुगोपाल ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन आया था. राजनाथ जी ने कहा हमारे स्पीकर को सपोर्ट करें. इस पर खरगे जी ने कहा कि हम समर्थन करेंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कल शाम को कहा था कि कॉल दोबारा करेंगे. नरेंद्र मोदी जी को कोई कंस्ट्रक्टिव कॉपरेशन नहीं चाहते हैं. वह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. इनको ये बदलना पड़ेगा.
  • सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा. विपक्ष की मांग थी कि लोकसभा का उपसभापति विपक्ष का होना चाहिए. हमारी पार्टी की राय भी यही है.
  • ओम बिरला 11:30 लोकसभा सचिवालय में नॉमिनेशन फाइल करेंगे.
  • संसद के पीएमओ में चल रही बैठक से संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू और ओम बिरला बाहर निकल आए हैं.
  • बीजेपी की तरफ से लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला का नाम तय हुआ है. 11 बजे नामांकन करेंगे.
  • थोड़ी देर में संसद भवन में पीएम मोदी के रूम में बैठक होगी. अमित शाह, जेपी नड्डा, ओम बिरला पहुंच गए हैं.
  • सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दे सकती है. एनडीए के स्पीकर उम्मीदवार के नामांकन को लेकर सुबह 11:15 बजे सभी नेता इकट्ठा होंगे. सभी नेता एक साथ नामांकन पत्र-प्रस्ताव दाखिल करने के लिए जाएंगे.
  • स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम पर आम राय बनाने को लेकर सरकार ने पहल की है. सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के प्रमुख नेताओं से बात की. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बेनर्जी से बात की.

संसद में सांसदों का दिखा निराला अंदाज

देश के अलग-अलग हिस्से से चुनकर आने वाले सांसदों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के साथ-साथ अपनी मातृभाषा में शपथ ग्रहण की. पहले दिन 16 सांसदों ने संस्कृत में पद की शपथ ली, जिसमें दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी, बांसुरी स्वराज भी शामिल रहीं.

बिहार के दरभंगा और मधुबनी से आने वाले सांसदों ने सिर पर पाग बांधकर मैथिली भाषा में शपथ ली. वहीं, दक्षिण के कई सांसदों ने स्थानीय वेशभूषा में सदस्यता की शपथ ली. संसद में बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक और दूसरे प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे सदन में हंगामे के आसार हैं.

इंडिया ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन

बीते दिन शक्ति प्रदर्शन के लिए इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद परिसर में एकत्रित हुए. उन्होंने संविधान की प्रतियां थाम रखी थीं और “लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, डीएमके के टीआर बालू समेत विपक्षी नेता संसद परिसर में उस स्थान पर एकत्र हुए, जहां कभी गांधी प्रतिमा हुआ करती थी. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सांसदों के साथ शामिल हुईं. संविधान की प्रतियां हाथ में थामे उन्होंने “संविधान अमर रहे”, “हम संविधान बचाएंगे”, “हमारे लोकतंत्र को बचाओ” जैसे नारे लगाए.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर “हमला” कर रहे हैं. ये हमला उन्हें स्वीकार्य नहीं है और इसीलिए उन्होंने संविधान को हाथ में लेकर शपथ ली. गांधी ने कहा कि हमारा संदेश जनता तक पहुंच रहा है और कोई भी ताकत भारत के संविधान को नहीं छू सकती और हम इसकी रक्षा करेंगे. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता महात्मा गांधी के आशीर्वाद से 18वीं लोकसभा में पहुंचे हैं.

Related Articles

Back to top button