ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
मध्यप्रदेश

2 घंटे घूमी, गार्ड से कुछ बोली, फिर 8वीं मंजिल से लगा दी छलांग…TCS मैनेजर सुसाइड केस में नया खुलासा

मध्य प्रदेश के इंदौर में TCS कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन ने दो दिन पहले बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने कई खुलासे किए हैं. गार्ड ने बताया कि मरने से पहले सुरभि दो घंटे तक पैदल घूमती रही. इस दौरान सुरभि ने गार्ड से भी बात की. गार्ड ने कहा- सुरभि को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वो परेशान है. उसने मुझसे हंसकर बात की. इसके बाद पता चला कि सुरभि ने सुसाइड कर लिया. मैं खुद हैरान हूं कि जिस लड़की ने कुछ देर पहले ही मुझसे हंसकर बात की, उसने थोड़ी ही देर बाद आत्महत्या कर ली.

सुरभि जब सोसायटी में टहल रही थी तो वह सीसीटीवी कैमरे में भी दिखी. गार्ड से बात करती नजर आई. गार्ड ने बताया- जब सुरभि जैन आई तो मैं ही ड्यूटी पर था. पहले कभी उसे यहां नहीं देखा था. उसने बताया कि बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 704 में फ्लैट देखने आई हूं. ब्रोकर आएगा तब जाऊंगी. एंट्री के लिए कहा था तो कहने लगी कि ब्रोकर के आने पर कर दूंगी. मैंने कहा कि बिना एंट्री ऊपर जाना मना है है. तब बोली कि मैं ऊपर नहीं जाऊंगी नीचे ही घूमती रहूंगी. करीब 24 जून को दोपहर 12.30 बजे वो आई थी और 2.30 बजे तक नीचे ही अकेली घूमती रही. तब तक ब्रोकर नहीं आया था.

सी ब्लॉक से ली लिफ्ट

पहले वो ए ब्लॉक में गई. फिर बी ब्लॉक में गई. यहां दोनों जगह गार्ड मौजूद थे. इसके बाद वो सी ब्लॉक में गई, वहां गार्ड नहीं था. यहां से वो करीब पौने तीन बजे लिफ्ट से ऊपर गई. इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता. मैं पीछे की तरफ ड्यूटी कर रहा था. ऊपर जाकर उसने छलांग लगा दी. ऑफिस में झाड़ू पोंछा करने वाली बाई ने घटना के बारे में बताया.

डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

उधर सुरभि के पिता ने बताया कि सुरभि की 9 साल पहले शादी हुई थी. लेकिन कुछ समय बाद ही उसका तलाक हो गया. कुछ समय से वो डिप्रेशन में चल रही थी. उसका अहमदाबाद में इलाज भी चल रहा था. मरने से पहले उसने मुझे मैसेज किया- आई एम सॉरी पापा. इसके बाद हमें पता चला कि सुरभि ने सुसाइड कर लिया है.

मरने के लिए क्यों चुनी यही सोसायटी?

अब पुलिस इस केस की तफ्तीश करने में जुट गई है कि सुरभि अगर बीसीएम हाईट्स सोसायटी की रहने वाली नहीं थी तो वह यहां आई क्यों. उसने सुसाइड करने के लिए इसी जगह को क्यों चुना. साथ ही किस ब्रोकर का वो इंतजार कर रही थी. इस तरह के कई सवालों के जवाबों की तलाश में पुलिस जुट गई है. सुरभि के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related Articles

Back to top button