ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

भाजपा सांसद हर्षवर्धन का आरोप, लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने मुझ पर हमले की कोशिश की

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब वह पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की अभद्र भाषा के लिए शुक्रवार को लोकसभा में उनकी निंदा कर रहे थे तो कांग्रेस के सांसद उनकी सीट के पास आकर उन पर हमले का तथा कागज छीनने का प्रयास करने लगे।

बता दें कि सदन में शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई, जब स्वास्थ्य मंत्री ने प्रश्नकाल में राहुल गांधी के एक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके डंडे वाले बयान को अजीबोगरीब बताते हुए उसकी निंदा की। जिसके बाद कांग्रेस के एक सदस्य हषवर्धन के पास पहुंच गए।

भाजपा सांसद हर्षवर्धन ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि जब मैंने प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी के बयान के लिए उनकी निंदा की तो कांग्रेस सांसद मेरी सीट के पास आए और उन्होंने मुझ पर हमला करने और मुझसे कागज छीनने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ राहुल की भाषा अत्यंत निंदनीय थी। एक पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि राहुल को माफी मांगनी चाहिए।

संसद में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जब राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई डंडा टिप्पणी की निंदा प्रस्ताव पढ़ रहे थे तब मणिकम टैगोर ने उनसे पेपर छीनने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पार्टियों के नेता आमने-सामने आ गए। आखिर में सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

टैगोर द्वारा पेपर छीनने की कोशिश के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह उन्हें रोकने के लिए दौड़ पड़े और फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आसन के पास सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता पहुंच गए। हंगामे के बाद, ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी। प्रश्नकाल के दौरान यह सब देखने को मिला। बाद में सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन हंगामा थमता नहीं देखकर इसे दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, लेकिन दो बजे बैठक शुरू होने के बाद भी जब हंगामा नहीं रुका तब सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस सांसद ने की कार्रवाई की मांग

वहीं कांग्रेस सांसद बी मणिकम टैगोर ने संसद में आज की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए और मेरे साथ हाथापाई करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button