ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बारिश बनी आफत! धंस गई जमीन, गिर गया मकान… फंसे तीन मजदूर

दिल्ली के वसंत विहार के ब्लॉक बी में एक घर गिर गया है. रात से ही लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन घर में पानी भर जाने के पूरा मकान गिर गया है. घर के गिर जाने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल, घर में तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर 5 दमकल विभाग की टीमें पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अभी तक भीषण गर्मी दिल्ली वालों की समस्या का कारण बनी हुई थी, अब मात्र एक दिन की तेज बारिश दिल्ली वासियों के लिए आफत बन गई है. बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है. वसंत विहार में भी मिट्टी धंसने के कारण घर भी गिर गया. इस हादसे में 3-4 लोगों के मौत की भी आशंका जताई जा रही है. अभी फिलहाल किसी के भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े पांच इस घर की दीवार गिर गई. मौके पर पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. अधिकारियों के मुताबिक, घर के मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है और पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है.

वहीं दिल्ली में भारी बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है. बारिश से लोगों को असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से अलग-अलग रूट पर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है. इनमें धौलाकुआं, कमला मार्केट, मुर्गा मंडी, गाजीपुर, मिंटो ब्रिज शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button