ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

स्विफ्ट कार में घूम-घूम कर सट्टा खिलाने वाला आरोपित गिरफ्तार

रायपुर: आइपीएल मैच के दौरान घूम-घूमकर चार पहिया वाहन में अवैध रूप से सट्टा का कारोबार संचालित करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित मुंबई इंडियन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के बीच सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से नौ हजार रुपये नकद, चार पहिया वाहन और आरोपित द्वारा बनाई गई आइडी में जमा छह लाख रुपये को फ्रीज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक आरोपित मैत्रीनगर थाना डीडी नगर निवासी राहुल चौधरी (30) आइपीएल क्रिकेट मैच के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टा खिला रहा है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंबई इंडियन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे मैच के दौरान आरोपित थाना तेलीबांधा क्षेत्र में स्विफ्ट कार में सवार होकर घूम- घूम कर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहा है।

इस पर साइबर सेल एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त वाहन एवं उसमें सवार व्यक्ति की पतासाजी कर पकड़ने के लिए थाना तेलीबांधा क्षेत्र में ट्रैप पार्टी लगाया गया। इसी दौरान तेलीबांधा चौक सिग्नल के पास उक्त वाहन को चिह्नांकित कर टीम द्वारा वाहन को रुकवाया गया। वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था। पुलिस की टीम के सदस्यों ने आरोपित को पकड़कर उसका मोबाइल चेक किया तो उसके द्वारा एप के माध्यम से लाइन लेकर आनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने उक्त एप के माध्यम से लाइन लेकर आनलाइन सट्टा का संचालन करने के साथ ही घुम-घुम कर खेलने वालों से नगदी रकम संगृहीत करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल नौ हजार नकद स्विफ्ट कार एवं लाखों रुपये के सट्टा का हिसाब जब्त करने के साथ ही आरोपित द्वारा सट्टा संचालित करने के लिए बनायी गई आइडी में जमा छह लाख रुपये को फ्रीज्ड कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को धारा चार क जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button