ब्रेकिंग
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ... BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के ... Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक ... दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर पति-पत्नी का हंगामा, सुरक्षा घेरा तोड़कर किया NEET पर विरोध
मध्यप्रदेश

इंदौर के अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर्स?

मध्य प्रदेश के इंदौर में अनाथ आश्रम के अंदर कई बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. दो बच्चों की दो दिन के अंदर मौत हो गई. 12 बच्चों की हालत अभी गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों को ब्लड इंफेक्शन हुआ है. इस कारण दोनों बच्चों की मौत हुई और बाकी का अभी इलाज किया जा रहा है.

मामला मल्हारगज थाना क्षेत्र का है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि यहां अनाथ आश्रम में रहने वाले करण और आकाश जिनकी उम्र तकरीबन सात साल थी, दोनों बच्चों की मौतें 2 दिन के अंदर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. इसके अलावा 12 अन्य छात्रों की भी तबीयत बिगड़ी है, जिस कारण उन्हें आनन-फानन में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्चों की जब मेडिकल जांच हुई को उनके अंदर ब्लड इंफेक्शन मिला. बच्चों को इंफेक्शन कैसे हुआ, इसकी अभी जांच की जा रही है. मामले की जानकारी जब इंदौर डीसीपी विनोद मीणा को लगी तो वे भी बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. बताया गया कि दो बच्चों की तो पहले ही मौत हो गई थी. इन 12 बच्चों को बाद में अस्पताल लाया गया है. जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आने का इंतजार है.

फूड पॉइजनिंग के चांस

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जब बच्चों को यहां लाया गया तो उन्हें उल्टी और दस्त हो रहे थे. मामला फूड पॉइजनिंग का भी लग रहा है. लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बीमार बच्चों में से कुछ दिव्यांग भी हैं. पुलिस ने बताया कि जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें से करण सोनकच्छ का रहने वाला था. आकाश नर्मदापुरम का रहने वाला था. आकाश को कुछ माह पहले ही आश्रम लाया गया था. इस मामले में अनाथ आश्रम से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है. मामले में जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button