ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, अगले 24 घंटे अहम; तेज बारिश का अलर्ट

थोड़े इंतजार के बाद ही सही, आखिरकार दिल्ली एनसीआर में बुधवार को झमाझम बारिश शुरू हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार की दोपहर कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई. इसी प्रकार नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम फरीदाबाद में भी कई जगह मूसलाधार बारिश तो कुछेक स्थानों पर शॉवर गिरने की सूचना है. इस समय दिल्ली एनसीआर में 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन दिन पहले ही दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान जताया था.

दावा किया था कि दिल्ली एनसीआर में सोमवार से ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी. हालांकि तीन दिन सूखे में ही कट गए. अब बुधवार को झमाझम बारिश ने दिल्ली एनसीआर में दस्तक दी है. इस बारिश की वजह से यहां के लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत भी मिली है. हालांकि कई इलाकों में जलभराव की वजह से परेशानी भी सामने आई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कल यानी गुरुवार चार जुलाई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है. इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी 35.77 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कूल कूल रहेगा वीकेंड

इसी के साथ कुछेक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आज शुरू हुई बारिश का क्रम अगले रविवार तक बना रह सकता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक इस बार का वीकेंड कूल-कूल रहने की संभावना है. इस दौरान रोज बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे. हालांकि सुबह से काफी गर्मी और उमस भरा माहौल भी था. हालांकि दोपहर बाद करीब एक बजे दिल्ली के कुछ इलाकों में अंधेरा छा गया और थोड़ी ही देर में हल्की बारिश शुरू हो गई.

नहीं मिलेगी उमस से राहत

वहीं करीब दो बजे के आसपास दिल्ली में कई जगह मूसलाधार बारिश हुई. इसी प्रकार नोएडा गाजियाबाद में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. इसी प्रकार गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी शॉवर गिरे हैं. मौसम विभाग के अधिकारियो के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में फिलहाल उमस से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. बेशक अधिकतम तापमान ज्यादा न हो, लेकिन उमस की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button