ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

हथिनी की मौत की सीबीआइ जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, घटना को नियोजित बताया

नई दिल्ली। केरल में पटाखों से भरा अनानास खाने के कारण मौत का शिकार हुई गर्भवती हथिनी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में इस घटना की जांच सीबीआइ या विशेष जांच दल (एसआइटी) से कराने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह घटना हाथियों को मारने के लिए सोची-समझी योजना का हिस्सा लगती है। प्रशासन जानवरों की ऐसी हत्या को रोकने में विफल रहा है।

 मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली के अधिवक्ता अवध बिहारी कौशिक ने याचिका में कहा कि अप्रैल में भी इसी तरह की एक घटना की जानकारी सामने आई है। इस घटना में कोल्लम जिले में एक हाथी की मौत ऐसा ही पटाखों से भरा फल खाने के कारण हो गई थी। याचिका में केरल व अन्य राज्यों में इस तरह की सभी घटनाओं को संज्ञान में लेने की अपील की गई है। साथ ही मांग की गई है कि इस तरह की सभी घटनाओं की जांच शीर्ष अदालत की निगरानी में सीबीआइ द्वारा कराई जाए।

याच‍िका में जांच के लिए किसी पूर्व जज की निगरानी में एसआइटी के गठन की मांग भी की गई है। मालूम हो कि पटाखों से भरा अनानास खाने के कारण हथिनी का जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था। खाने-पीने में असमर्थ हथिनी ने 27 मई को वेल्लियार नदी में प्राण गंवा दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि हथिनी गर्भवती थी।

इधर, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भी हथिनी की मौत के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित की है। इस कमेटी को मामले में रिपोर्ट देने को कहा गया है। एनजीटी ने कहा कि वनों में जीवों की सुरक्षा के लिए जरूरी नियमों का पालन नहीं होने के कारण वन्य जीवों का मनुष्यों से टकराव हो रहा है। संभवत: इस तरह की घटनाएं इसी कारण से हो रही हैं। जस्टिस के रामाकृष्णन और जस्टिस साइबल दासगुप्ता की पीठ ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, केरल सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी करते हुए 10 जुलाई तक जवाब मांगा है।

Related Articles

Back to top button