ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

Unlock-1: आज से कई राज्यों में खुलेंगे मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्मस्थल, सबके लिए मास्क अनिवार्य

नई दिल्ली। सरकार की ओर से अनलॉक-1 के लिए जारी दिशानिर्देशों के तहत सोमवार से कई राज्यों में मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्मस्थलों के दरवाजे खुल जाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सतर्कता के साथ जनजीवन सामान्य करने के लिए सभी राज्यों ने स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से इस संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) जारी किए हैं। इनमें मॉल, होटल-रेस्टोरेंट एवं धर्मस्थलों को खोलने के लिए कुछ शर्तें अनिवार्य की गई हैं। कुछ राज्यों में मंदिर, मस्जिद व चर्च के संचालन की जिम्मदारी संभालने वाली इकाइयों ने अभी संबंधित धर्मस्थलों के ताले नहीं खोलने का एलान किया है।

अनलॉक-1: सभी राज्य केंद्र की ओर से तय शर्तो के हिसाब से छूट दे रहे हैं

केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण पूरा होने से एक दिन पहले 30 मई को देश में अनलॉक-1 के दिशानिर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि पहले चरण में आठ जून से मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्मस्थलों को खोलने की अनुमति होगी। हालांकि राज्यों को स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से इस संबंध में फैसले की छूट दी गई है। केंद्र के दिशानिर्देश के बाद से ही राज्यों ने भी इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी। मॉल और होटल-रेस्टोरेंट को लेकर लगभग सभी राज्य केंद्र की ओर से तय शर्तो के हिसाब से छूट दे रहे हैं। इसके तहत शारीरिक दूरी और साफ-सफाई का पालन सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। मॉल में आने-जाने के रास्तों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

कर्नाटक में मंदिर और मस्जिद सोमवार से खुल जाएंगे, सभी के लिए मास्क अनिवार्य

कर्नाक में मंदिर और मस्जिद सोमवार से खुल जाएंगे, जबकि चर्च 13 तारीख से खुलेंगे। राज्य सरकार ने सभी धर्मस्थलों को शारीरिक दूरी के निर्देशों का पालन करने को कहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सभी के लिए मास्क भी अनिवार्य किया गया है। 10 साल से कम और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को धर्मस्थलों पर आने की अनुमति नहीं होगी।

सोमनाथ मंदिर में आरती केवल पुजारी करेंगे, इसमें भक्त शामिल नहीं होंगे

गुजरात में अलग-अलग समय में प्रार्थना करने और भक्तों के लिए टोकन व्यवस्था की बात कही गई है। सोमनाथ मंदिर में गिर सोमनाथ जिले के लोग सोमवार से ही दर्शन के लिए आ सकेंगे। वहीं अन्य जिलों के लोगों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आरती केवल पुजारी करेंगे। इसमें भक्त शामिल नहीं होंगे। रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 12 जून से होगी। अंबाजी मंदिर को भक्तों के लिए 12 जून से खोला जाएगा। मस्जिद और चर्च में भी इसी तरह की तैयारी है।

अहमदाबाद की प्रसिद्ध जामा मस्जिद में नमाज के लिए अलग-अलग समय में अनुमति मिलेगी

अहमदाबाद की प्रसिद्ध जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के लिए अलग-अलग समय में अनुमति मिलेगी, ताकि एक साथ ज्यादा लोग एकत्र नहीं हों। तेलंगाना, केरल व अन्य राज्यों ने भी इसी तरह की तैयारी की है। गोवा में सोमवार से मॉल खुल जाएंगे, लेकिन अभी होटल-रेस्टोरेंट पर फैसला नहीं हुआ है। यहां मंदिर, मस्जिद और चर्च का संचालन करने वाली संस्थाओं ने अभी भक्तों के लिए धर्मस्थलों को नहीं खोलने का फैसला किया है। नगालैंड ने अभी होटल एवं धर्मस्थलों को नहीं खोलने की बात कही है।

ऐतिहासिक विरासतों का हो सकेगा दीदार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के अधीन आने वाली 3,691 धरोहरों को पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला किया है। इनमें 17 मार्च से लोगों के आने पर रोक लगी थी। केंद्र सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इनका संचालन हो सकेगा। सभी के लिए ई-टिकट और मास्क अनिवार्य होगा।

सुरक्षा से समझौता नहीं

– आने-जाने के सभी रास्तों पर थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी

– शारीरिक दूरी के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना होगा

– स्टाफ और ग्राहक सबके लिए मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा

– पूरे परिसर को सैनिटाइज करने भी व्यवस्था करनी होगी

– सभी टच पॉइंट को विशेष रूप से साफ किया जाएगा

धर्मस्थलों में अतिरिक्त सतर्कता

– कुछ राज्यों में अभी धर्मस्थल नहीं खोले जाएंगे

– आरती में भक्तों को शामिल नहीं किया जाएगा

– कुछ जगहों पर टोकन की व्यवस्था भी होगी

– बच्चे और बुजुर्ग अभी धर्मस्थलों पर नहीं आएंगे

दो और चरणों में पूरा अनलॉक

– दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने पर फैसला होगा। राज्यों एवं अभिभावकों से विमर्श के बाद जुलाई में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

– जिम, बार, सिनेमा हॉल, मेट्रो पर तीसरे चरण में यानी सबसे आखिर में फैसला लिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर भी अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button