ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

आग में घी डालना बंद करें… मणिपुर हिंसा पर पहली बार बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण में कई महीनों से हिंसा से ग्रस्त मणिपुर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयायरत है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर लोगों को आग में घी डालने का काम नहीं करना चाहिए. 18वीं लोकसभा के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर पहली बार बयान दिया.

विपक्ष की ओर से कल लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान मणिपुर हिंसा पर बयान देने की मांग को लेकर लगातार हंगामा किया गया. लेकिन राज्यसभा में आज बुधवार को पीएम मोदी ने मणिपुर की स्थिति पर कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य बनाने के लिए सरकार प्रयास में जुटी हुई है. पिछले कुछ समय से मणिपुर में हिंसा की घटनाओं में लगातार कमी आ रही हैं.

मणिपुर में खुल रहे स्कूल और कॉलेजः PM मोदी

उन्होंने कहा कि मणिपुर में भी सामान्य तरीके से स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं. देश के अन्य राज्यों में जिस तरह से परीक्षाओं का आयोजन कराया गया, वैसे ही यहां पर भी परीक्षाएं हुईं. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार सभी से बातचीत करके शांति बहाली और सौहार्दपूर्ण रास्ता बनाने की कोशिश में लगी हुई है. राज्य के छोटे-छोटे ग्रुपों से बात की जा रही है.

केंद्र सरकार की ओर से की जा रही शांति बहाली का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खुद गृह मंत्री मणिपुर जाकर कई दिनों तक रहे हैं. अधिकारी भी लगातार वहां का दौरा कर रहे हैं. समस्या के समाधान के लिए हमारी ओर से हर तरह की कोशिश की जा रही है. इस बीच मणिपुर भी बाढ़ से ग्रसित है. वहां पर फंसे लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है. मदद के लिए केंद्र और राज्य मिलकर कीम कर रहे हैं. आज ही एनडीआरएफ की 2 टीमें मणिपुर भेजी गई हैं.

मणिपुर में सामाजिक संघर्ष का इतिहासः PM मोदी

मणिपुर में हिंसा भड़काने वालों को तल्ख लहजे में समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जो भी तत्व मणिपुर की आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें आगाह करना चाहता हूं कि वे लोग ये हरकतें बंद करें. मेरा मानना है कि एक वक्त वह भी आएगा जब मणिपुर के लोग ही उन्हें रिजेक्ट कर देंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मणिपुर और उसके इतिहास को जानते हैं, उन्हें मालूम है कि मणिपुर में सामाजिक संघर्ष का एक लंबा इतिहास रहा है. कांग्रेस के लोगों को यह याद रखना होगा कि इन्हीं संघर्ष की वजह से मणिपुर जैसे छोटे राज्य में 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा.

पीएम मोदी ने करीब 30 साल पुरानी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि साल 1993 में भी इसी तरह हिंसा का एक लंबा दौर चला था. जो भी हालात सामान्य करने के मामले में सहयोग देना चाहें, हम सबका साथ लेने के लिए तैयार हैं.

Related Articles

Back to top button