ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मध्यप्रदेश

जंगल में छिप गया कातिल! लड़की का मर्डर कर हुआ है फरार, 40 घंटे से तलाश रही पुलिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 11 वीं में पढ़ने वाली लड़की की हत्या उसके घर के आंगन में चाकू से गोदकर कर दी गई थी. इस घटना को घटित हुए लगभग 40 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आरोपी अभी भी मौके से फरार चल रहा है. आरोपी लड़की की हत्या करके जंगल की ओर भाग गया. उसे पकड़ने के गांववाले उसके पीछे भागे, बाद में हत्या की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल, अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है.

पुलिस जांच पर बात सामने आई है कि आरोपी यशवंत और इशु पटेल ने सबसे पहले स्कूल की दीवार में लिखकर रिया से प्रेम का इजहार किया था. उस वक्त ये बात लड़की के घरवालों को पता चली तो उन्होंने इशु को काफी समझाया, लेकिन इसके बावजूद भी इशू ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा. पुलिस की कॉल डिटेल्स से यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच में लगातार बातचीत होती थी और घटना वाले दिन भी दोनों में फोन पर बातचीत हुई है.

नानी के घर गई थी लड़की

दरअसल, 4 जुलाई को चरगवां गांव के कुलोन में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की रिया पटेल अपने नाना-नानी घर में थी. इसी दौरान यशवंत पटेल नाम का एक युवक घर में घुसा और लड़की से बात करने लगा. बातचीत के दौरान दौरान ही युवक ने चाकू निकाला और लड़की के गले में मार दिया. लहूलुहान हालत में रिया पटेल घर के आंगन में ही गिर गई. जिसके बाद उसके घरवाले घायल हालत में लड़की को मेडिकल अस्पताल के लिए निकले, जहां रिया ने घरवालों को बताया कि यशवंत ने ही उसे चाकू मारा है. लेकिन रिया की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. रिया को चाकू मारने के बाद आरोपी यशवंत गांव से लगे घने जंगल की तरफ भाग गया.

मृतका रिया पटेल और आरोपी यशवंत पटेल एक दूसरे को जानते थे. आरोपी रिया के घर के ही पास रहता था और आइस्क्रीम बर्फ का गोला बेचने का काम करता था. पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जानकारी जुटाई है कि रिया और यशवंत लंबे समय से एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे. लिहाजा दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भी बात हो सकती है. पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन रिया गांव छोड़कर अपने पिता के घर जाने वाली थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा.

Related Articles

Back to top button