ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

सड़क पर जा रही थी महिला CID अफसर, अपराधियों ने कर दिया यह कांड, फिर जो हुआ…

झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. आम लोगों की बात छोड़ें, अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस के अफसरों को भी लूटने से नहीं डर रहे. हाल ही में अपराधियों ने रांची सीआईडी में तैनात एक अधिकारी को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी डीएसपी सरिता मुर्मू से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है.

अधिकारी के साथ लूट की ये घटना 25 जून को हुई थी. डीएसपी सरिता रांची के कचहरी चौक के समीप से गुजर रही थीं. इसी दौरान दो की संख्या में पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए. इसे लेकर कोतवाली थाने में एसपी ने शिकायत दर्ज कराई थी.

एसआईटी टीम ने अपराधियों को दबोचा

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता की ओर से डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. एसआईटी टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें दो चेन लूटकांड में शामिल थे, जबकि अन्य दो आरोपी उस ज्वेलरी शॉप से जुड़े हुए हैं, जो कि चेन की खरीद-बिक्री में शामिल थे.

पूछताछ में अपराधियों ने बताया

जिन दो अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उनके नाम फरहान अंसारी और मोहम्मद जाहिद हैं. दोनों रांची के रहने वाले हैं. वहीं अन्य दो में राजेश सोनी और मुकेश कुमार शामिल हैं. एसआईटी टीम की पूछताछ में फरहान अंसारी और मोहम्मद जाहिद खान ने बताया कि उन्होंने सोने की चेन रांची के कांटा टोली स्थित विजय ज्वेलर्स के मालिक अजय वर्मा, मुकेश कुमार और राजेश सोनी को बेची थी.

इससे पहले पिछले महीने 28 जून को बेखौफ अपराधियों ने रांची के बिरसा चौक के समीप स्थित डीपी ज्वेलर्स नामक दुकान में घुसकर लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपए मूल्य की ज्वेलरी लूट ली थी.

Related Articles

Back to top button