ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अमरावती जेल में धमाके, बैरक नंबर 6 और 7 के पास फेंका गया था विस्फोटक, कैदियों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मध्यवर्ती जेल के अंदर बम धमाका हुआ है. यह घटना शनिवार की रात तकरीबन 8:30 की है. धमाके की आवाज से पूरे जेल परिसर में दहशत की स्थिति है. यह धमाका जेल के बैरक नंबर सात और छह के बीच हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके की वजह से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह धमाका किसी छोटे और देसी बम से किया गया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किसने और क्यों यह धमाके किए हैं.

जेल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पुलिस दस्ता पहुंचा. बाद में खुद पुलिस कमिश्नर ने भी बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच कर घटना की पड़ताल की. उन्होंने बताया कि जेल के अंदर बैरक नंबर छह और सात के पास किसी बम या पटाखे के फटने की जोरदार आवाज आई थी. इससे जेल के अंदर भगदड़ मच गया था. हालांकि पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. अभी तक कोई संदिग्ध चीज नजर नहीं आई है.

फोरेंसिक टीम भी पहुंंची

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक मौके पर बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है. यह टीमें हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं. घटना स्थल से पटाखे के सैंपल उठाने के साथ ही अन्य सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल के आसपास मिले सभी तरह के फिंगरप्रिंट उठाए जा रहे हैं. इन फिंगरप्रिंट का जेल में रह रहे कैदियों के फिंगर प्रिंट से मिलान किया जाएगा.

किसी कैदी की हो सकती है हरकत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल में धमाके की हरकत जेल के अंदर रह रहे किसी कैदी की हो सकती है. पुलिस इसे किसी गैंगवार से भी जोड़ कर देख रही है. ऐसे हालात में पुलिस ने जेल में बंद विभिन्न गैंग के बदमाशों की कुंडली भी खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बम स्क्वायड द्वारा उठाए गए सैंपल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बम को जेल में ही बनाया गया है और किसी को डराने के लिए किया गया है. हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं.

Related Articles

Back to top button