ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

अब्दुल्ला, महबूबा के बाद PDP नेता नईम अख्तर पर लगा PSA, घाटी के छठे नेता जिन पर हुई ये कार्रवाई

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वरिष्ठ पीडीपी नेता नईम अख्तर पर कठोर जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कार्रवाई की है। अख्तर कश्मीर में मुख्यधारा के छठे नेता हैं जिनपर विवादित कानून पीएसए के तहत कार्रवाई की गई है। यह कानून 1978 में लकड़ी की तस्करी पर लगाम कसने के लिए लागू किया गया था।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर पिछले साल सितंबर में पीएसए लगाया गया था जबकि दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों – उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती- के खिलाफ गत गुरुवार को इस कानून के तहत कार्रवाई की गई। नेशनल कांफ्रेस के महासचिव अली मोहम्मद सागर और पीडीपी नेता सारा मदनी को भी पीएसए कानून के तहत हिरासत में लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद -370 को निरस्त करने की घोषणा के बाद कश्मीर में मुख्य धारा के कई नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया। इनमें से करीब 20 नेताओं को या तो रिहा कर दिया गया है या फिर उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button