ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
उत्तरप्रदेश

सिर से हमला करके किसी की भी जान ले सकता है ये डकैत, अब जिंदा सांप खाने का Video हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डकैत गंगा प्रसाद केवट का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हुआ है. इसमें वो जिंदा सांप को खाते दिखा. गंगा प्रसाद कुछ दिन पहले ही उम्रकैद की सजा काटकर बाहर आया था. उसका जिंदा सांप खाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी. मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका का डेरा गांव का है.

गंगा प्रसाद, डकैत शंकर केवट गैंग का सदस्य रह चुका है. शंकर केवट को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. इसके साथ ही गंगा प्रसाद केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसे उम्रकैद की सजा हुई थी. कुछ दिन पहले ही उसने अपनी सजा पूरी की थी, जिसके बाद वो जेल से बाहर आया था.

मछली नहीं मिली तो सांप खाने लगा बताया जा रहा है कि सांप खाने का यह वीडियो 6 दिन पहले का है. गंगा प्रसाद केवट जब जेल से सजा काटने के बाद गांव आया, तो पहले मछली को पकड़कर खाने लगा. इसके बाद वह यमुना नदी और आस-पास के इलाकों से जिंदा सांप पकड़ने लगा. गंगा प्रसाद जिंदा सांप को पहले पकड़ता, फिर उन्हें कच्चा ही खा जाता.

वीडियो किया वायरल

6 दिन पहले डकैत गंगा प्रसाद केवट यमुना किनारे मछली पकड़ रहा था. तभी उसकी नाव के नीचे एक सांप आ गया. उसके साथी सांप को देख भागने लगे. लेकिन गंगा प्रसाद ने सांप का फन पकड़ लिया. फिर सांप को पानी में डुबो कर धोया और उसे जिंदा ही खाने लगा. तभी उसके किसी साथी ने सांप खाते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. पुलिस के पास भी यह वीडियो जा पहुंचा. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

बनाई खुद की गैंग

डकैत गंगा प्रसाद अपने गुरू शंकर केवट की मौत के बाद खुद का गैंग चलाता है. उम्रकैद की सजा काटकर लौटने के बाद से वह अपनी ससुराल किशनपुर थाना क्षेत्र में अहमदगंज तिहार गांव में रहता है. वो मूल रूप से बांदा जिले के कमासिन के कगार गांव का निवासी है. गंगा प्रसाद का दावा है कि वह अपने सिर से एक बार में कई नारियल तोड़ सकता है. यही नहीं, किसी भी व्यक्ति पर अपने सिर से हमला करके उसे जान से मार सकता है.

Related Articles

Back to top button